facebookmetapixel
Advertisement
जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 15% की भारी गिरावट, सुभाष चंद्र की दिवाला योजना पर फिर फंसा पेंचGold-Silver Price Outlook 2026: सोना जाएगा $5,600 तक? चांदी में भी बंपर तेजी के संकेत, जानिए एक्सपर्ट का पूरा अनुमानक्या एमिरेट्स-कतर एयरवेज को चुनौती देगा इंडिगो? 900 विमानों से बदल सकती है भारतीयों की विदेश यात्राकमजोर बाजार में 3% उछला HDFC बैंक का शेयर, CEO के इस्तीफे के बाद भी क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज?Gold Silver Price Today: सोना ₹2,281 टूटा, चांदी भी ₹2,700 से ज्यादा सस्ती; जानिए क्यों गिर रहे भावऑगमेंट एंटरप्राइसेज की करीब 22% प्रीमियम पर लिस्टिंग, निवेशकों को हर लॉट पर ₹3300 का मुनाफापर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज से खुला ₹680 करोड़ का इश्यू, शाहरुख खान से सचिन तेंदुलकर तक ने लगाया पैसा; जानें अन्य जानकारीLenskart में बड़े निवेशक ने बेचे ₹5,400 करोड़ के शेयर, कौन-कौन खरीदने पहुंचा?52-हफ्ते के हाई से बस 2% दूर ये 10 शेयर, क्या आगे बनेगा नया रिकॉर्ड?कारोबारियों के लिए कैशफ्री का एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम अब सिर्फ 45 मिनट में होगा!

HDFC Bank द्वारा दिया गया ऋण घटा

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही में HDFC Bank का कुल ऋण 0.8% कम हुआ, जबकि जमा स्थिर रही।

Last Updated- July 04, 2024 | 10:18 PM IST
HDFC Bank

भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा अप्रैल-जून तिमाही में दिए गए कर्ज में कमी आई है, वहीं बैंक के जमा में करीब स्थिरता रही है। बैंक द्वारा एक्सचेंजों को दिए गए आंकड़ों से यह सामने आया है। 30 जून तक बैंक द्वारा दिया गया सकल ऋण 24.87 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च को 25.08 लाख करोड़ रुपये था।

यह तिमाही आधार पर 0.8 प्रतिशत कम है। पिछले साल की तुलना में दिया गया ऋण14.9 प्रतिशत बढ़ा है, जिसमें एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय का असर नहीं शामिल है। इनका विलय 1 जुलाई 2023 से प्रभाव में है।

30 जून को बैंक में कुल जमा 23.79 लाख करोड़ रुपये था, जो एक तिमाही पहले की तुलना में करीब स्थिर है। पिछले साल की तुलना में जमा में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें विलय का असर शामिल नहीं है। बचत और चालू खाते (कासा) में जमा में वृद्धि मुनाफे के लिए महत्त्वपूर्ण संकेतक है।

यह कम लागत पर मिलने वाला धन है। इसमें भी क्रमिक आधार पर 5 प्रतिशत की कमी आई है और यह 9.08 लाख करोड़ रुपये से घटकर 8.64 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तिमाही के दौरान चालू खाते का संतुलन घटकर 42,500 करोड़ रुपये हो गया।

निजी क्षेत्र के एक और बैंक आरबीएल बैंक के जमा में भी अप्रैल जून तिमाही में गिरावट आई है। जून के आखिर में बैंक में जमा घटकर 1.01 लाख करोड़ रुपये रह गया है जो मार्च के अंत में 1.03 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement