facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर घटाया ब्याज

Advertisement

2 साल 11 महीने (35 महीने) की जमा दर में 35 आधार अंक और 4 साल 7 महीने (55 महीने) की जमा दरों में 40 आधार अंक की कटौती कर दी।

Last Updated- April 02, 2025 | 10:33 PM IST
HDFC Securities

एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की चुनिंदा सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज की दरें 1 अप्रैल से घटा दी हैं। देश के सबसे बड़े इस निजी बैंक ने 2 साल 11 महीने (35 महीने) की जमा दर में 35 आधार अंक और 4 साल 7 महीने (55 महीने) की जमा दरों में 40 आधार अंक की कटौती कर दी।

अब बैंक 3 करोड़ तक की जमा राशि पर 35 माह और 55 माह की अवधि के लिए 7 फीसदी ब्याज दर मुहैया करा रहा है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को जमा पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

बैंक ने जुलाई 2024 में ये विशेष जमा योजनाएं शुरू की थीं जिसमें 35 माह के लिए जमा राशि पर 7.35 फीसदी और 55 माह के जमा राशि पर 7.40 फीसदी की ब्याज दरें उपलब्ध कराई थीं। एचडीएफसी अपने समकक्ष बैंकों के मुकाबले इन अवधियों (35 माह और 55 माह) पर सर्वाधिक ब्याज दर दे रहा था। बैंक को ऋण वृद्धि के लिए जमा जुटाने की जरूरत थी और इसलिए सावधि जमा की विशेष पहल शुरू की थी।

हालांकि बैंक 1 अप्रैल से 21 माह की अवधि तक के जमा पर सर्वाधिक 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 21 माह से अधिक की सावधि जमा पर 7 फीसदी ब्याज उपलब्ध करा रहा है। रोचक तथ्य यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने पांच साल बाद करीब दो महीने पहले ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती की थी। लेकिन एचडीएफसी बैंक ने विशेष जमा योजना की ब्याज दरों में कटौती की अब घोषणा की है।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement