facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

एचडीएफसी बैंक को सैट से मिली राहत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:57 AM IST

प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण (सैट)ने बाजार विनियामक सेबी द्वारा जारी एक आदेश पर रोक लगाते हुए एचडीएफसी बैंक को राहत प्रदान की है जिसमें उसने बैंक को बीआरएच वेल्थ क्रिएटर्स से संबंधित मामले में 160 करोड़ रुपये से अधिक का हस्तांतरण करने का निर्देश दिया था।
प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण ने एक आदेश में कहा कि हमने पाया है कि अपीलकर्ता निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और बैलेंस शीट के अनुसार उसके पास 16,54,228 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति है और इसलिए उसके पास दिए गए आदेश के अनुसार राशि देने की पर्याप्त वित्तीय शक्ति और क्षमता है। यह ऐसा मामला नहीं है जहां बैंक भाग जाएगा या दिवालिया हो जाएगा। इसलिए हम अगले आदेश तक इस पर लगाए गए आरोप के प्रभाव और क्रियान्वयन पर रोक लगाते हैं।
न्यायाधिकरण ने एचडीएफसी बैंक को सेबी को यह वचन-पत्र देने का निर्देश दिया है कि वह अपील के परिणाम और अपील के निपटान की तारीख से चार सप्ताह के भीतर दिए गए निर्देशों का पालन करेगा। पिछले महीने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बीआरएच वेल्थ द्वारा गिरवी प्रतिभूतियों के कथित तौर पर अंतरिम आदेश का उल्लंघन करने के संबंध में एचडीएफसी बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा बैंक को 14 अक्टूबर, 2019 से सात प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ 158 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया गया था।

Advertisement
First Published - February 22, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement