facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

एचडीएफसी व पेटीएम जारी करेंगे क्रेडिट कार्ड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:53 AM IST

एचडीएफसी बैंक और डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम ने कहा है कि अक्टूबर में वीजा प्लेटफॉर्म पर कई तरह के क्रेडिटकार्ड पेश करेंगे। अपने तरह की इस अनोखी साझेदारी का मकसद विभिन्न उपभोक्ता सेग्मेंट जैसे मर्चेंट, कारोबारी और नई पीढ़ी के युवाओं आदि पर केंद्रित क्रेडिट कार्ड जारी करना है।
यह पेशकश अगस्त में घोषित पेटीएम और एचडीएफसी बैंक के  बीच साझेदारी का एक हिस्सा है। दोनों मिलकर पेमेंट गेटवे, प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन और क्रेडिट उत्पादों में समग्र सॉल्यूशन मुहैया कराएंगे।
आज घोषित क्रेडिट कार्ड खुदरा ग्राहकों की विशेष जरूरतों के मुताबिक तैयार किए जाएंगे, जिसमें नए उपभोक्ताओं से लेकर इसका खूब इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं की जरूरतें शामिल होंगी।  इसमें बेहतरीन रिवार्ड और कैशबैक की भी पेशकश की जाएगी। नए कार्ड की पेशकश से छोटे कारोबारियों को भी फायदा होगा।
एचडीएफसी बैंक और भारत के सबसे बड़े भुगतान कारोबारी पेटीएम के बीच समझौते से कर्जदाता को अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने में मदद मिलेगी और उसे पेटीएम के ग्राहकों का 33 करोड़ लोगों का आधार मिल सकेगा। इस तरह से बैंंक को छोटे व मझोले शहरों में पहुंचने में सहूलियत होगी। इसके तहत त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों की क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें (बीएनपीएल) की बढ़ी मांग का लाभ उठाया जा सके। वहीं दिसंबर 2021 के अंत तक हर तरह के उत्पाद पेश किए जाएंगे।
एचडीएफसी बैंक के पास 51 लाख डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड हैं, और यह अपने पेशकशों के माध्यम से 20 लाख व्यापारियों को सेवा प्रदान करता है।
एचडीएफसी बैंक के पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनैंस, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के ग्रुप हेड पराग राव ने कहा, ‘भारत के सबसे बड़े कार्ड जारी कर्ता और कार्ड रखने वाले बैंक के रूप में हम देश के डिजिटलीकरण को गति देने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारा माना है कि भारत की वृद्धि की रफ्तार तेज रहेगी और इस साझेदारी से खासकर त्योहारी मौसम में खपत बढ़ाने का बैंक का मकसद पूरा होगा और इससे देश की अर्थव्यवस्था को आगे और गति मिलेगी।’
एचडीएफसी बैंक देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है और यह क्रेडिट कार्ड वर्ग का भी नेतृत्व करता है। बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने उसपर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 8 महीने से अधिक के लिए नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Advertisement
First Published - September 20, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement