facebookmetapixel
Advertisement
Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाह

धनलक्ष्मी बैंक में गुरबख्शानी हो सकते हैं बहाल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:16 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक सुनील गुरबख्शानी को धनलक्ष्मी बैंक में पद पर फिर से बहाल कर सकता है और बैंकिंग नियमन अधिनियम के तहत मिले अधिकारों की श्रेष्ठता को रेखांकित कर सकता है। बताया जाता है कि बैकिंग नियामक बैंंक के कुछ बड़े खातों पर नजर डाल सकता है कि क्या वहां उधारी के फैसले पर अनुचित प्रभाव डाला गया था।
एक सूत्र ने कहा, शेयरधारकों की तरफ से गुरबख्शानी को हटाना एक टेस्ट केस की तरह है। इस तरह से बैंंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी को हटाने का कोई दृष्टांत नहीं है। बैंकिंग नियमन अधिनियम के तहत सिर्फ आरबीआई के पास उनकी नियुक्ति और पद से हटाने का फैसला लेने का अधिकार है और यह अधिनियम कंपनी अधिनियम से ऊपर होगा। बैंंकिंग नियमन अधिनियम की धारा 10 बीबी के तहत केंद्रीय बैंक को किसी बैंंकिंग कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन या प्रबंध निदेशक पूर्णकालिक आधार पर नियुक्त करने का अधिकार है। केंद्रीय बैंक की तरफ से गुरबख्शानी का इस्तीफा औपचारिक रूप से अब तक स्वीकार नहीं करने की यह तकनीकी वजह हो सकती है।
पिछले महीने बैंक के 90.49 फीसदी शेयरधारकों ने गुरबख्शानी की प्रबंध निदेशक व सीईओ पर नियुक्ति के खिलाफ मतदान किया था जबकि उन्हें निदेशक मंडल व बैंंकिंग नियामक का समर्थन मिला हुआ था। उन्होंने इस साल 27 फरवरी को पद संभाला था, जो तीन साल के लिए था और शेयरधारकों की तरफ से हटाए जाने के बाद किसी बैंंक के एमडी व सीईओ का कार्यकाल देश के बैंंकिंग के इतिहास में सबसे छोटा हो गया।
शेयरधारकों ने लक्ष्मी विलास बैंक के अंतरिम एमडी व सीईओ एस सुंदर के खिलाफ भी मतदान किया था, जो प्रमुख निवेशकों के बीच विचारों के मतभेद को लेकर था। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा केंद्रीय बैंक यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि मनमौजी शेयरधारकों और बड़े निवेशकों के बीच संघर्ष बैंकों में अस्थिरता पैदा न कर सके, खास तौर से जब इनमें से कुछ बैंक काफी कमजोर हैं।
धनलक्ष्मी बैंक के तीन बड़े निवेशक हैं बी रवींद्र पिल्लई (10 फीसदी), गोपीनाथन सी के (7.5 फीसदी) और कपिलकुमार वधावन (5 फीसदी)। शेयरधारकों ने हालांकि गोपीनाथन सीके, जी. एस अय्यर, कैप्टन सुशीला मेनन आर, जी राजगोपालन नायर और पीके विजयकुमार को बैंक के निदेशक के तौर नियुक्ति को मंजूरी दे दी। गुरबख्शानी की निकासी के बाद केंद्रीय बैंक ने निदेशकों की समिति बनाई थी, जो एमडी व सीईओ की शक्तियोंं का इस्तेमाल कर सके। इसमें जी एस अय्यर चेयरमैन, जी राजगोपालन नायर और पीके विजयकुमार सदस्य के तौर पर थे।
पिछले महीने धनलक्ष्मी बैंक में इन घटनाक्रमों के बाद केंद्रीय बैंक ने प्रबंधन से कहा था कि वह मुख्य महाप्रबंधक पी मनिकंदन की सेवाएं समाप्त कर दे। हालांकि इसकी वजह कभी सार्वजनिक नहींं की गई, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी वजह गवर्नेंस का मसला हो सकता है।
निदेशक मंडल में आरबीआई के महाप्रबंधक डी के कश्यप की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि बैक में गवर्नेंस का मामला ठीक नहीं है। निजी क्षेत्र का यह बैंक पिछले साल आरबीआई के त्वरित उपचारात्मक कार्रवाई से बाहर निकला है।

Advertisement
First Published - November 15, 2020 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement