facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

जनधन खातों में नई सुविधाएं जोड़ने की तैयारी में सरकार!

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों में कुल मिलाकर 2.31 लाख करोड़ रुपये जमा है।

Last Updated- June 25, 2025 | 11:38 PM IST
10 बैंकों और एनबीएफसी में मामूली बाधा- आरबीआई, Microsoft Outage: Minor disruption in 10 banks and NBFCs - RBI

वित्त मंत्रालय प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM-JDY) के तहत नई सुविधाएं पेश करने जा रहा है। इनमें ग्राहकों को चेक बुक जारी करने और बढ़ी हुई ओवरड्राफ्ट सुविधा शामिल हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बताया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चूंकि, हमने बगैर बैंक खाते वाली आबादी का बैंक खाता खोलकर अपने मूल उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है। इसलिए, हमारी अगली कवायद जनधन खाताधारकों के लिए मौजूद सेवाओं को बढ़ाना है।’

अधिकारी ने बताया कि सरकार का मानना है कि इन नई सुविधाओं के जरिये निष्क्रिय खातों की संख्या भी कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भले ही वित्त मंत्रालय सत्यापन प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाकर उन्हें चालू करने के प्रयास कर रहा है मगर पिछले साल दिसंबर तक प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत हर पांच में से एक खाता निष्क्रिय था। इससे पता चलता है कि योजना के तहत खोले गए करीब 11 करोड़ खाते निष्क्रिय हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त, 2014 को योजना की शुरुआत की थी और इसका उद्देश्य देश के सभी परिवारों का बैंकिंग सुविधाओं के लिए एक खाता होना चाहिए था।

अधिकारी ने यह संकेत दिया कि सरकार आने वाले समय में योग्य जनधन खाताधारकों के लिए कम रकम वाले क्रेडिट कार्ड लाने पर भी विचार कर रही है, जिसकी क्रेडिट सीमा कम रहेगी। अधिकारी ने बताया, ‘हमने पहले ही लोगों को बैंकिंग प्रणाली में शामिल कर अपना उद्देश्य पूरा कर लिया है। अब हम योजना में और अधिक सुविधाएं शामिल कर आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं। हम ओवरड्राफ्ट सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं मगर इन प्रस्तावों पर अभी बैंकों और माइक्रोफाइनैंस संस्थानों सहित हितधारकों के साथ विमर्श जारी है।’

हालांकि, इस बारे में वित्त मंत्रालय को भेजे गए ईमेल का खबर प्रकाशित होने तक कोई जवाब नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों में कुल मिलाकर 2.31 लाख करोड़ रुपये जमा है और प्रत्येक खाते में औसतन 4,352 रुपये जमा हैं।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement