facebookmetapixel
Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोरनिवेशकों की ऊंची यील्ड की मांग के आगे झुका नाबार्ड, 7,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू लिया वापसडीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्टर्स बेहाल, माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी की तैयारी; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असरब्रिटेन के नए स्टील नियमों से अटका भारत का मेगा व्यापार सौदा, FTA लागू होने में हो सकती है देरीरिकॉर्ड तोड़ रफ्तार: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद अप्रैल में भारत का निर्यात 13.8% उछला

सरकार ने ज्यादातर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:05 AM IST
small saving schemes

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बचत पत्र (National Savings Certificate) पर ब्याज दर बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत कर दिया है, जबकि सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund) पर ब्याज दर में बदलाव न करते हुए इसे 7.1 प्रतिशत बरकरार रखा है।

केंद्र ने वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही के लिए 10 लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढाई हैं।

एक साल तक के जमा पर लघु बचत दर (Small savings rates) 20 बीपीएस बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत की गई हैं, जबकि 2 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत, 3 साल की जमा पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसका ब्याज 10 आधार अंक बढ़ाया गया है।

4 साल की सावधि जमा (Fixed Deposit) और आवर्ती जमा (recurring deposit) पर ब्याज दर बढ़ाकर क्रमशः 7.5 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत किया गया है।

इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘जैसी कि उम्मीद थी, लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 10 से 70 आधार अंक बढ़ाई गई हैं। इससे अप्रैल 2023 में एमपीसी द्वारा संभावित दरों में बढ़ोतरी के बीच आगामी तिमाही में जमा आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जिसके बाद बैंक जमा दरों में भी बढ़ोतरी होगी।’

अन्य सरकार समर्थित बचत योजनाओं में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज 8.2 प्रतिशत, मासिक आय खाता योजना पर 7.4 प्रतिशत, किसान विकास पत्र पर 7.5 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि खाते पर 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जिनकी दरों में क्रमशः 20, 30, 30, 40 आधार अंक बढ़ोतरी की गई है।

किसान विकास पत्र की परिवक्वता अवधि वित्त मंत्रालय ने घटाकर 115 महीना कर दिया है, जो पहले 120 महीने था।

बहरहाल मंत्रालय ने बचत जमा (savings deposit) और सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (public provident fund scheme) पर ब्याज दरों में जून तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है और इसे क्रमशः 4 प्रतिशत और 7.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement