facebookmetapixel
Advertisement
रिटायरमेंट फंड के लिए NPS में करते हैं निवेश? जानें पिछले 10 सालों में किस पेंशन फंड ने दिया कितना रिटर्न₹100 से सस्ते नवरत्न PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, कहा – खरीद लोFY26 में विदेशी शेयरों में म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 37.5% बढ़ी, अमेरिका सबसे बड़ा बाजारदाम वही, सामान कम! FMCG कंपनियों ने पैकेट का वजन 8-11% तक घटाया, निवेशकों के लिए किन शेयरों में मौका?सीमा पर घुसपैठ की तुरंत होगी पहचान! RRP डिफेंस और ESC BAZ ने मिलाया हाथ, लाएगी डायमंड AI सर्विलांस तकनीकसोना खरीदने पर PM मोदी की बड़ी अपील, कहा- जरूरत न हो तो गोल्ड खरीदने से बचेंNPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगर

पता-ठिकाना दो वर्ना खाता फ्रीज होगा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:06 AM IST

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने आज अपने ग्राहकों से कहा है कि वह तत्काल की नो युअर कस्टमर (केवाईसी) के मानकों को पूरा करें और अगर उन्होने ऐसा नहीं किया तो उनके खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे यानी उनमें लेनदेन रोक दिया जाएगा।


बैंक ने जारी अपनी नोटिस में कहा है कि बैंक के सभी खाताधारक जिन्होंने केवाईसी के मानकों को अभी तक पूरा नहीं किया है उनसे अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी शाखा (जहां खाता हो) में जाकर 31 अक्टूबर से पहले इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर लें।

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट 2002 के प्रावधानों और रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के मुताबिक सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी के मानक पूरे करना अनिवार्य है।इसके लिए बैंकों को सलाह दी गई थी कि वो खाते खोलने के लिए ग्राहकों की पहचान के लिए के निश्चित प्रक्रिया अपनाएं ताकि उनके खातों के संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखी जा सके, ऐसे लेनदेने जो रिजर्व बैंक की परिभाषा में संदिग्ध हों यानी जो एंटी मनी लॉन्डरिंग स्टैंडड्र्स और कम्बैटिंग फाइनेंसिंग ऑफ टेरेरिज्म पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की सिफारिशों के अनुरूप हों।

 नोटिस के मुताबिक इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा। स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कई खाताधारकों ने अभी तक अपना स्थानीय पता और परिचय पत्र नहीं दिया है जो खाता खोले जाने से पहले दिया जाना चाहिए और जो केवाईसी नियमों का उल्लंघन है।

उन्होने कहा कि बैंक द्वारा ऐसे ग्राहकों से रजिस्टर्ड और सामान्य डाक के जरिए यह जानकारियां मांगे जाने के बावजूद उनकी  ओर से इस बाबत कोई जवाब नहीं आया है और इससे लगता है कि वो ग्राहक अपना खाता बैंक में रखने में के इच्छुक नहीं हैं।

इन अधिकारी ने आगे बताया कि कि यह अंतिम नोटिस है और इसके बाद सीधे खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश की सबसे बड़ी बैंक है जिसकी देश भर में करीब 10,400 शाखाएं हैं और कुल 13 करोड़ ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement