facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

प्रतिभूति बाजार में गड़बड़ियों का पता लगाने के लिए डेटा, प्रौद्योगिकी पर जोरः सेबी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

 पूंजी बाजार में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बढ़ाने के मकसद से बाजार नियामक सेबी प्रतिभूति बाजार में गड़बड़ियों का पता लगाने के साथ ही अपनी नीतियां बनाने में उपयोगी डेटा समाधानों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है। सेबी ने कहा कि डेटा के अलावा प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी उसका विशेष ध्यान है।

सेबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "डेटा और प्रौद्योगिकी ऐसे दो नए साधन हैं जिन्हें सेबी अपने लिए बना रहा है। इस कदम से प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा मिलेगा।" बाजार नियामक ने कहा कि वह बाजारों में होने वाली गड़बड़ियों को पकड़ने के लिए डेटा का इस्तेमाल लगातार बढ़ाता जा रहा है। शेयरों की खरीद-बिक्री पर निगरानी रखने या बाजार मध्यवर्ती फर्मों के निरीक्षण या धांधली की पड़ताल जैसे कार्यों में सेबी डेटा उपयोग पर खास जोर दे रहा है।

सेबी ने कहा कि नीतियां बनाने के मामले में वह डेटा पर अधिक-से-अधिक निर्भर करेगा और किसी भी तरह की हठधर्मिता नहीं दिखाएगा। सेबी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, "निर्णय निर्माण का कार्य पुराने प्रसंगों का जिक्र करने के बजाय डेटा-समर्थित सिद्धांतों एवं तर्कों से निर्देशित होगा।" जानकारी के आधार पर निवेशकों के निर्णय-निर्माण में मदद करने के लिए सेबी बाजार अवसंरचना संस्थानों और बाजार भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसका मकसद बाजार के हर हिस्से से संबंधित स्वतंत्र, मानकीकृत, संरेखित और मशीन के पढ़े जाने लायक डेटा मुहैया कराना है।

Advertisement
First Published - October 19, 2022 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement