facebookmetapixel
Aye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएल

सुगम ऋण भुगतान योजना: IDBI Bank ने पेश किया एकमुश्त समाधान स्कीम, फंसे हुए खुदरा कर्ज से ऐसे मिलेगी निजात

आईडीबीआई बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक इस तरह के पात्र खातों का सकल मूलधन बकाया करीब 2,300 करोड़ रुपये है और उधारी लेने वालों की संख्या 4,800 से ज्यादा है।

Last Updated- September 26, 2024 | 9:53 PM IST
IDBI Bank

फंसे हुए खुदरा कर्ज की रिकवरी को गति देने के लिए निजी क्षेत्र के कर्जदाता आईडीबीआई बैंक ने एकमुश्त समाधान (OTS) की विशेष योजना पेश की है। इस योजना का लाभ कर्ज लेने वाले ऐेसे लोगों को मिल सकेगा, जिनका 10 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक मूलधन बकाया है।

‘सुगम ऋण भुगतान योजना’ का मकसद खुदरा कर्ज लेने वालों को राहत प्रदान करना है, जिनका ऋण 31 मार्च 2021 तक गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में बदला और 31 अगस्त, 2024 तक एनपीए बना रहा। दबाव में चल रहे उधारी लेने वालों को एक मौका होगा कि वे कानूनी पचड़ों से बचकर एकमुश्त समाधान कर सकें।

आईडीबीआई बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक इस तरह के पात्र खातों का सकल मूलधन बकाया करीब 2,300 करोड़ रुपये है और उधारी लेने वालों की संख्या 4,800 से ज्यादा है। इस पोर्टफोलियो में खाते का एनपीए और बट्टे में डाले गए खाते शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना लंबित मामलों को हल करने की कवायद है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का सकल एनपीए 3.87 प्रतिशत रहा, जो क्रमिक आधार पर 66 आधार अंक कम है, जबकि इसका शुद्ध एनपीए0.23 प्रतिशत है, जो क्रमिक आधार पर 11 आधार अंक कम है।

योजना की शर्तों के मुताबिक मुंबई का निजी कर्जदाता सभी पात्र खातों के लिए ब्याज और व्यय में छूट की पेशकश कर रहा है, सिवाय गारंटी वाले आपातकालीन क्रेडिट लाइन के, जहां संपूर्ण बकाया राशि का भुगतान करना होता है।

First Published - September 26, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट