facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

CD issuances: नकदी की उपलब्धता बढ़ी तो अप्रैल में जमा प्रमाणपत्र जारी करने में आई गिरावट

Advertisement

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में बैंकों ने सर्वाधिक 3.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 2.5 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- April 22, 2024 | 9:42 PM IST
PSBs Achieve ₹1.41 lakh crore net profit; GNPA drops to 3.12%

अप्रैल में नकदी की उपलब्धता बढ़ने के बाद जमा प्रमाणपत्र (सीडी) जारी करने में भारी गिरावट आई है। नतीजतन, दरों में भी करीब 40 आधार अंकों की गिरावट आई। मार्च में कुल 1.2 लाख करोड़ रुपये के जमा प्रमाणपत्र जारी होने की तुलना में 21 अप्रैल तक यह सिर्फ 19, 850 करोड़ रुपये ही था। अप्रैल 2022 के बाद यह सबसे कम है।

करुर वैश्य बैंक के ट्रेजरी प्रमुख वीआरसी रेड्डी ने कहा, ‘मार्च साल का आखिरी महीना था इसलिए अधिक जमा प्रमाणपत्र जारी किए गए और दरें भी ऊंची थीं। प्रणाली के भीतर नकदी में भी सुधार हुआ है, जिससे दरों में गिरावट आई है।’

शुक्रवार तक पूरे अप्रैल में बैंकिंग प्रणाली में नकदी अधिशेष थी। बाजार भागीदारों ने कहा कि जीएसी संग्रह के बाद शनिवार को यह घाटे में आ गई। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रविवार को यह 30,133 करोड़ रुपये घाटे में थी।

दूसरी ओर, जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों में नकदी घाटे की स्थिति में थी। 3 माह और 6 माह के जमा प्रमाणपत्रों की दरों में 40 आधार अंकों की गिरावट आई है और 12 माह के जमा प्रमाणपत्र के दर 10 आधार अंक गिरे हैं।

प्राइम डेटा बेस के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में बैंकों ने 9.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के जमा प्रमाणपत्र जारी किए थे। जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में कुल 7.28 लाख करोड़ रुपये के जमा प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। मगर बैंकों द्वारा परिपक्वता पर भुनाने के लिए अल्पावधि जमा प्रमाणपत्र जारी करने से शुद्ध रूप से 7.13 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। मार्च 2024 में जमा प्रमाणपत्र पर बकाया राशि 3.04 लाख करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में बैंकों ने सर्वाधिक 3.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 2.5 लाख करोड़ रुपये था। फरवरी महीने में 1.49 लाख करोड़ रुपये के साथ जमा प्रमाणपत्र जारी करने का आंकड़ा सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। यह फरवरी 2023 के 56,795 करोड़ रुपये की तुलना में 162 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement