facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

बैंकों ने खोल दी झोली

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:36 PM IST

बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती कर दूसरा दौर शुरू कर दिया है। आज इसकी पहल पंजाब नैशनल बैंक और इंडसइंड बैंक ने की है। उन्होंने अपनी प्रधान ब्याज दर क्रम से आधा और चौथाई प्रतिशत घटा दी है।


पीएनबी जमा पर ब्याज दरें भी 1 प्रतिशत घटाएगा। उसने पीएलआर आधा प्रतिशत घटा कर 11.50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इंडसइंड बैंक अपनी इस दर को 16.75 प्रतिशत करेगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने भी पुनर्वित्त की दरें आधा से तीन-चौथाई प्रतिशत घटाने का फैसला किया है।

फिलहाल नाबार्ड निवेश ऋण के लिए पुनर्वित्त मुहैया कराता है जिसकी दरें 9.25 से 10.25 प्रतिशत के बीच हैं।  नाबार्ड के चेयरमैन उमेश चंद्र सारंगी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि पुनर्वित्त की दरों में यह कटौती बाजार दरों के हिसाब से की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हाल के हफ्तों में फंड की लागत में भी कमी आई है।

पीएनबी द्वारा की गई ऋण दरों में कटौती रविवार से लागू होगी। इंडसइंड बैंक ने सोमवार से घटी हुई दरें लागू करने का ऐलान किया है। पीएनबी प्रधान ऋण दर में नवंबर से अब तक 2 प्रतिशत की कमी कर चुका है। यह बैंकिंग उद्योग में सबसे अधिक है।

बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के सी चक्रवर्ती ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रिजर्व बैंक अक्टूबर से ही दरों में कटौती कर रहा है और बैंकों को संकेत दे रहा है कि दरों में कमी की जाए। रिजर्व बैंक के इन कदमों के बाद दरों में कटौती की काफी गुंजाइश हो गई है।

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रमेश सोबती ने कहा कि कुछ क्षेत्रों के लिए ऋण दरों में कटौती और ज्यादा होगी, क्योंकि उन क्षेत्रों को पीएलआर से भी कम दर पर कर्ज मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  जमाओं की लागत इस महीने करीब 30 आधार अंक गिर कर 8.50 प्रतिशत के आसपास रह गई है। लेकिन प्रधान ऋण दर से कर्ज दरों में बदलाव का पूरी तरह पता नहीं चलता।

एचडीएफसी जैसे बैंकों ने अभी तक अपनी पीएलआर में आधा फीसदी की कटौती की है।

बैंक                                                नई दर (त्न)
पंजाब नैशनल बैंक                       11.50
इंडसइंड बैंक                                   16.57
नाबार्ड                                              9.25-10.25

Advertisement
First Published - January 30, 2009 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement