facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Bank Holidays: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Advertisement

Bank Holidays: इस हफ्ते बैंकिंग प्लान बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें, वरना अटक सकते हैं जरूरी काम

Last Updated- September 08, 2025 | 8:53 AM IST
Bank Holiday 2025
Representative Image

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की है। इस हफ्ते यानी 8 से 14 सितंबर के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और अवसरों के चलते कई दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। अगर आप किसी जरूरी बैंकिंग काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह सूची देख लें ताकि आपको परेशानी न हो।

ध्यान देने वाली बात है कि छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होतीं। स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के हिसाब से छुट्टियां तय होती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें।

इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियां (8-14 सितंबर)

  • 8 सितंबर, सोमवार: मुंबई में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 5 सितंबर से बदलकर 8 सितंबर कर दिया है।

  • 12 सितंबर, शुक्रवार: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। यहां Friday following Eid-i-Milad-ul-Nabi के अवसर पर अवकाश रहेगा।

  • 13 सितंबर, शनिवार: पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।

  • 14 सितंबर, रविवार: पूरे देश में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी क्यों बदली गई?

महाराष्ट्र सरकार ने 3 सितंबर को घोषणा की थी कि मुंबई और उपनगरों में 5 सितंबर को होने वाली ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 8 सितंबर को होगी। दरअसल, मुस्लिम समुदाय ने जुलूस 8 सितंबर को निकालने का फैसला किया था ताकि गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के दिन कोई टकराव न हो।

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का जल विसर्जन किया जाता है।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement