facebookmetapixel
Advertisement
MP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत

IDBI बैंक के डेटा रूम तक पहुंच को मंजूरी!

Advertisement

अगले सप्ताह तक IDBI बैंक के संभावित बोलीदाताओं को मिलेगा निजी डेटा रूम का एक्सेस

Last Updated- August 01, 2024 | 11:27 PM IST
IDBI Bank

वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह तक ही संभावित बोलीकर्ताओं को आईडीबीआई बैंक के निजी डेटा रूम तक पहुंच दे सकता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह पहुंच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से तीन दावेदारों के योग्य और उचित ( फिट ऐंड प्रॉपर) होने की मंजूरी मिलने के बाद दी जा सकती है।

यह मंजूरी मिलने के बाद संभावित बोलीदाताओं को बैंक के बारे में पूरी वित्तीय सूचना मिलेगी और वे जांच-पड़ताल कर सौदे के बारे में व्यापक रूप से विचार कर सकेंगे। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बीते सप्ताह बिज़नेस स्टैंडर्ड को एक साक्षात्कार में बताया था कि इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले आईडीबीई बैंक के लिए वित्तीय बोलियां मंगाई जा सकती हैं।

उन्होंने कहा था, ‘इसके अलावा यह इस पर भी निर्भर करता है कि संभावित बोली लगाने वाले इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। हमारे पास इस वित्तीय वर्ष से पहले बोलियां होनी चाहिए।’

सरकार ने वित्त वर्ष 17 के केंद्रीय बजट में ही घोषणा की थी कि वह आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम करने की इच्छुक है और अक्टूबर 2022 तक रुचि पत्र के लिए प्राथमिक सूचना ज्ञापन पेश किया गया।

इस रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री को सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपनी हिस्सेदारी कम करने के लिए एक परीक्षण मामले की तरह देखा जा रहा है। सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम की आईडीबीआई बैंक में अपनी 60.72

फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। दरअसल 31 दिसंबर, 2023 तक आईडीबीआई बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 49.24 फीसदी और सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी थी। विनिवेश के लिए नोडल विभाग दीपम ही है। आईडीबीआई की इस प्रस्तावित हिस्सेदारी की बिक्री और प्रबंधन नियंत्रण हस्तांतरण में कई पक्षों ने दीपम के समक्ष अपनी रुचि दिखाई हैं।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement