विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव में महिला विधायकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद, सबसे अमीर सावित्री जिंदल लड़ेंगी निर्दलीय

फोर्ब्स इंडिया की सूची में सावित्री देश में सबसे अमीर महिला हैं। इस उनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर आंकी गई है।

Published by
अर्चिस मोहन   
Last Updated- September 12, 2024 | 11:09 PM IST

हरियाणा विधान सभा में 9 महिला विधायक हैं। राज्य की 90 सदस्यों वाली विधान सभा में महिला प्रतिनिधियों की संख्या साल दर साल घटती जा रही है, लेकिन मौजूदा विधान सभा चुनाव से यह स्थिति बदल सकती है, क्योंकि इस बार ओलिंपियन विनेश फोगाट और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी समेत बड़ी संख्या में दिग्गज महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।

देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन हरियाणा के चुनावी रण में कूद गईं। वह हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। राज्य में पहला विधान सभा चुनाव 1967 में हुआ था।

सावित्री कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद और दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं। वह हिसार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की आस लगाए हुए थीं, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक कमल गुप्ता पर ही भरोसा जताया।

फोर्ब्स इंडिया की सूची में सावित्री देश में सबसे अमीर महिला हैं। इस उनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर आंकी गई है। वह इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपी जिंदल समूह की मालकिन हैं।

सावित्री हिसार से दो बार कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2005 में वह यहां से उपचुनाव जीती थीं जब यहां से विधायक उनके पति ओपी जिंदल हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। उसके बाद 2009 के विधान सभा चुनाव में भी सावित्री ने यहां से जीत दर्ज की थी। वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में मंत्री भी रहीं।

First Published : September 12, 2024 | 11:08 PM IST