facebookmetapixel
Q3 Preview: घरेलू बिक्री बढ़ी, दवा कंपनियों की Q3 आमदनी में 8-11% तक उछालUPI को ग्लोबल बनाने की जरूरत, छोटे मर्चेंट्स के लिए सेटलमेंट को सही करना जरूरी: Pay10 के फाउंडरवर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा है AI का इस्तेमाल, लेकिन ट्रेनिंग में पीछे छूट रही हैं कंपनियां: रिपोर्टMauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावटनेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्दत्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़

Chhattisgarh Elections 2023: भाजपा ने भेद दिया कांग्रेस का छत्तीसगढ़, मिला बहुमत

Chhattisgarh Elections: कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में लगा है जहां पार्टी सभी सीटों पर हार गयी है।

Last Updated- December 03, 2023 | 11:26 PM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। तमाम एक्जिट पोल में कांग्रेस की जीत के अनुमानों को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक भाजपा 35 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी जबकि 19 पर आगे चल रही थी जबकि कांग्रेस को 23 सीटों पर जीत मिली थी और वह 12 सीटों पर आगे थी। एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बढ़त हासिल थी। प्रदेश विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं।

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में लगा है जहां पार्टी सभी सीटों पर हार गयी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मोहम्मद अकबर समेत कांग्रेस के पांच मंत्री चुनाव हार गये हैं जबकि दो अभी भी पीछे चल रहे हैं। सिंहदेव पुनर्मतगणना में 94 वोटों से पराजित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता रमन सिंह क्रमश: पाटन और राजनांदगांव की अपनी-अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे हैं।

रमन सिंह ने जीत के बाद कहा कि भाजपा की इस प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के अलावा केंद्रीय नेतृत्व का कड़ा परिश्रम और उसका कुशल नेतृत्व भी एक वजह रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर जीत का तिलक लगाया है।

Also Read: Assembly Elections 2023: तीन राज्यों में भाजपा की जीत बाजार के लिए सकारात्मक संकेत

भाजपा ने मनेंद्रगढ़, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, कोरबा, तखतपुर, बिलासपुर, बेलतरा, रायपुर उत्तर, अभनपुर, राजिम, कोंडागांव, जगदलपुर और चित्रकोट आदि सीटों पर जीत हासिल की है। रामानुजगंज सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम ने कांग्रेस के अजय कुमार तिर्की को 29663 मतों से हराया है। वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सीट से कांग्रेस के यूडी मिंज को 25541 मतों से हराया।

राज्य के कोरबा सीट से भाजपा के लखनलाल देवांगन ने निवर्तमान राज्य सरकार में मंत्री जयसिंह अग्रवाल को 25629 मतों से हराया है। चित्रकोट से भाजपा के विनय गोयल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 8370 मतों से पराजित किया है। राज्य में मंत्री एवं कोंडागांव से विधायक मोहन मरकाम भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने 18572 मतों से पराजित किया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सारंगढ़, रामपुर, कोटा, मस्तुरी, डोंगरगढ़, खुज्जी, भानुप्रतापपुर और बीजापुर समेत 23 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कोटा सीट से कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह को 5957 मतों से हराया है। इस सीट की विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी तीसरे नंबर पर रहीं।

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था और प्रदेश में 76.31 फीसदी का मतदान दर्ज किया गया था।

First Published - December 3, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट