facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

Milkipur By-Election: मिल्कीपुर में योगी ने झोंकी ताकत

फैजाबाद लोकसभा में सपा से हार के बाद भाजपा मिल्कीपुर सीट हर हाल में जीतने की कोशिश में जुटी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाई खास रणनीति।

Last Updated- January 09, 2025 | 10:33 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

मिल्कीपुर विधान सभा सीट के लिए आगामी 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी अभेद्य रणनीति बुननी शुरू कर दी है। पिछले विधान सभा चुनाव में अयोध्या जिले में आने वाली मिल्कीपुर विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद विधायक बने थे। वर्ष 2024 के आम चुनाव में अवधेश फैजाबाद लोक सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और यहां से सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बन गए। इस कारण मिल्कीपुर सीट रिक्त हो गई।

बीते साल अक्टूबर में निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी थी, लेकिन अदालती कार्यवाही जारी रहने के कारण मिल्कीपुर को उस समय छोड़ दिया गया था। नवंबर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ ने चुनाव याचिका को वापस लेने की इजाजत दे दी थी। इससे मिल्कीपुर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया और आयोग ने 7 जनवरी को यहां उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी।

अयोध्या में जनवरी 2022 में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के बावजूद केंद्र और राज्य में सत्ताधारी भाजपा को फैजाबाद लोक सभा सीट पर सपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसकी भरपाई करने को भाजपा यह सीट जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मिल्कीपुर विधान सभा सीट के प्रभारी हैं और छह वरिष्ठ मंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया है।

First Published - January 9, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट