facebookmetapixel
FD Rates: दिसंबर में एफडी रेट्स 5% से 8% तक, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याजट्रंप प्रशासन की कड़ी जांच के बीच गूगल कर्मचारियों को मिली यात्रा चेतावनीभारत और EU पर अमेरिका की नाराजगी, 2026 तक लटक सकता है ट्रेड डील का मामलाIndiGo यात्रियों को देगा मुआवजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा भुगतानटेस्ला के सीईओ Elon Musk की करोड़ों की जीत, डेलावेयर कोर्ट ने बहाल किया 55 बिलियन डॉलर का पैकेजत्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री चमकी, ग्रामीण बाजार ने बढ़ाई रफ्तारGlobalLogic का एआई प्रयोग सफल, 50% पीओसी सीधे उत्पादन मेंसर्ट-इन ने चेताया: iOS और iPadOS में फंसी खतरनाक बग, डेटा और प्राइवेसी जोखिम मेंश्रम कानूनों के पालन में मदद के लिए सरकार लाएगी गाइडबुकभारत-ओमान CEPA में सामाजिक सुरक्षा प्रावधान पर होगी अहम बातचीत

लोकसभा चुनाव 2024: क्या PM मोदी कर पाएंगे नेहरू, राजीव गांधी के रिकॉर्ड की बराबरी या BJP का होगा 2004 जैसा हाल

Lok Sabha Elections 2024 Results: INDIA गठबंधन का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम 2004 के तर्ज पर आएंगे।

Last Updated- June 04, 2024 | 11:33 AM IST
Nehru, Rajiv Gandhi or Vajpayee: Will BJP be able to equal the two records of Congress or will the situation in Lok Sabha elections 2024 be like 2004? नेहरू, राजीव गांधी या वाजपेयी: क्या भाजपा कर पाएगी कांग्रेस के दो रिकॉर्ड की भाजपा कर पाएगी बराबरी या लोकसभा चुनाव 2024 में होगा 2004 जैसा हाल

Lok Sabha Elections Results: साल 1951-52 के बाद सबसे लंबे समय (81 दिन) तक चलने वाले चुनावी कार्यक्रम के परिणाम आने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं। आज यानी 4 जून को 8,337 उम्मीदवारों के लिए EVM में सुरक्षित रखे फैसले को सुना दिए जाएंगे। मगर इन सबके बीच इन दिनों एक बात जो सबके जुबान पर है, वह है- क्या भाजपा भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड  की बराबरी कर पाएगी या राजीव गांधी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएगी। जो कि एक बड़ी चुनौती है मगर पीएम मोदी उस आंकड़े को छूने की कई बार चर्चा कर चुके हैं। या फिर इन सबके इतर भाजपा का वही हाल होगा जो 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ हुआ था। आइये जानते हैं:

क्या मोदी कर पाएंगे नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी

मतगणना से पहले जिसका सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वह है एग्जिट पोल। एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा की अगुवाई वाले NDA को 316 से 400 के बीच सीटें मिलने की बात कही जा रही है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि INDIA गठबंधन के खाते में इस बार 295 सीटें आएंगी। पीएम मोदी का दावा है कि भाजपा इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार कर ले जाएगी।

अब तक सिर्फ कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू ही लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। अगर आज भाजपा की जीत होती है तो पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। और अगर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं रहती तो मोदी सरकार यह रिकॉर्ड हासिल करने से चूक जाएगी।

यह भी पढ़ें: Election Results 2024 LIVE: NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर, जानें लेटेस्ट ट्रेंड

क्या राजीव गांधी सरकार के भी टूटेंगे रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ये दावा करते आ रहे हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें हासिल कर लेगी। यहां तक कि पार्टी का नारा भी है- अबकी बार 400 पार। भारत के चुनावी इतिहास में आज तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा चुनाव में कोई पार्टी 400 का आंकड़ा पार कर पाई हो। वह समय था 1984 का। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद 1984 में लोकसभा चुनाव हुआ था और कांग्रेस को 414 सीटों पर जीत मिली थी। उस समय इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनाए गए। इसके साथ एक दिलचस्प बात यह भी है कि राजीव गांधी को कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा वोट मिला था। अमेठी लोकसभा सीट से करीब 3.15 लाख वोटों से राजीव गांधी जीते थे।

BJP का होगा 2004 जैसा हाल

INDIA गठबंधन का मानना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव के परिणाम 2004 के तर्ज पर आएंगे। 2004 के लोकसभा चुनाव में एजिग्ट पोल अनुमान जता रहे थे कि भाजपा की अगुवाई वाले NDA को 240 से 275 सीटें मिलेंगी। लेकिन जब परिणाम आया तो सब हैरान हो गए। NDA को सिर्फ 187 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले UPA को 216 सीटें हासिल हुईं।

उस समय चुनाव में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी मुख्य चेहरा और प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। भाजपा ने ‘फील गुड फैक्टर’ और ‘इंडिया शाइनिंग’ का नारा दिया था। उस दौरान चुनाव प्रचार से ऐसा माहौल तैयार किया गया था कि भाजपा कि सरकार दोबारा सत्ता में लौट ही रही है। मगर जब परिणाम आए तो NDA को हार का सामना करना पड़ा था और मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने सत्ता संभाली।

First Published - June 4, 2024 | 7:08 AM IST

संबंधित पोस्ट