facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Lok Sabha election 2024: बाहुबली MP बृजभूषण सिंह का टिकट कटा, बेटे करण भूषण सिंह लड़ेंगे कैसरगंज से चुनाव

Advertisement

BJP ने दिनेश प्रताप सिंह को गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार पांच बार जीत चुकी हैं।

Last Updated- May 02, 2024 | 5:43 PM IST
Brij Bhushan Sharan Singh

Lok Sabha election 2024: हफ्तों की अटकलों को खत्म करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया।

करण भूषण सिंह अपने पिता और मौजूदा सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की जगह चुनाव लड़ेंगे, जो महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिनेश प्रताप सिंह को गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) लगातार पांच बार जीत चुकी हैं। वह अब राज्यसभा सांसद हैं और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन सच्चाई यह है कि सीट अभी भी परिवार में ही और यह दर्शाता है कि बाहुबली नेता और छह बार के सांसद क्षेत्र और पार्टी में कितने प्रभावशाली हैं।

बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया, ”भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु अपनी 17वीं सूची में निम्नलिखित दो नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।”

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement