facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

कांग्रेस ने राजस्थान में महिलाओं के लिए 10,000 रुपए की सालाना सम्मान राशि की घोषणा की

Advertisement

गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा,‘‘गृहलक्ष्मी गारंटी-हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए दिए जाएंगे।"

Last Updated- October 25, 2023 | 7:20 PM IST
Chhattisgarh Assembly Elections: Congress will release the first list of candidates on October 15, CM Baghel targets Raman Singh

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में महिलाओं के लिए बड़ी चुनावी घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि दोबारा सरकार बनने पर हर परिवार में एक महिला को सालाना 10000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। गहलोत ने इसके साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की।

उन्होंने झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इन दो ‘गारंटियों’ की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

गहलोत ने सभा के बाद ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘गृहलक्ष्मी गारंटी-हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गृहलक्ष्मी गारंटी योजना की शुरुआत की जाएगी।’’

उन्होंने लिखा,‘‘मैंने यह निश्चय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का ‘नंबर वन’ राज्य बनाना है। लेकिन ऐसा करने के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। इसके लिए आज प्रियंका गांधी ने राजस्थान की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है।’’

इसके साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर संबंधी घोषणा के बारे में उन्होंने लिखा,‘‘कांग्रेस पूरे राजस्थान में किसी भी घर में अंगीठी या लकड़ी पर खाना नहीं बनने देगी। इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना- जिससे सिलेंडर सिर्फ 500 में भरवाया जाता है- के तहत अब एक करोड़ चार लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा।

बस कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिनों में ही।’’ राजस्थान की 200 विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement