facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

ग्रामीण आवास को मिल सकता है तोहफा

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 12:22 PM IST
Budget 2023

आगामी बजट 2024 के आम चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट है। इसमें सरकार ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) पर अपना पूरा जोर रख सकती है।सरकार मार्च 2024 तक शेष 84 लाख मकानों को पूरा करने के लिए बजटीय सहायता में महत्वपूर्ण वृद्धि की योजना बना सकती है।

पीएमएवाई-जी मोदी सरकारी की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत, अन्य योजनाओं के साथ मार्च 2024 तक ग्रामीण इलाकों में 2.95 करोड़ पक्के मकान जिसमें शौचालय, विद्युत कनेक्शन आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का लक्ष्य है।

15 दिसंबर, 2022 तक लक्ष्य के 2.5 करोड़ मकानों को मंजूरी दे दी गई है और 2.11 करोड़ मकान बनाए भी जा चुके हैं। वित्त वर्ष 23 में, केंद्र ने पहले कार्यक्रम के लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे और फिर इसके लिए 28,000 करोड़ रुपये और दिए। यह अनुदान के लिए पूरक मांग के माध्यम से था, जिससे योजना का कुल आवंटन करीब 48,000 करोड़ रुपये हो गया।

सूत्रों ने बताया कि बजट जो फरवरी में सदन में पेश किया जाएगा, आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ पीएमएवाई-जी पर समान जोर दिए जाने की उम्मीद है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें आश्वासन दिया गया है कि पीएमएवाई-जी के शेष 84 लाख मकानों को पूरा करने के लिए जितनी राशि की जरूरत होगी, हमें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख योजना की बात है धन की कमी नहीं होगी।

ग्रामीण आवास पर ध्यान आगामी राज्य चुनावों और 2024 के आम चुनावों के लिए भी एक लाभ के रूप में काम करेगा। ग्रामीण सड़कों और स्वच्छता परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ-साथ लाखों ग्रामीण घरों की पूरा करना केंद्र सरकार के मुख्य क्षेत्रों में से एक रहा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement