facebookmetapixel
इंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ा

Windfall Tax: देश में उत्पादित क्रू़ड ऑयल पर फिर लगा विंडफॉल टैक्स, डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर अब 6,400 रुपये प्रति टन का शुल्क लगेगा।

Last Updated- April 19, 2023 | 4:52 PM IST
Crude Oil
Creative Commons license

सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल (Crude Oil) पर फिर से विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इंटरनैशनल बाजार में ईंधन के दाम में तेजी के साथ यह कदम उठाया गया है। वहीं डीजल एक्सपोर्ट पर शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया है।

मंगलवार यानी 18 अप्रैल को जारी ऑफिशियस आदेश के अनुसार, ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर अब 6,400 रुपये प्रति टन का शुल्क लगेगा। इससे पहले, चार अप्रैल की समीक्षा में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया था। इसका कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना था।

हालांकि, उसके बाद तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और रूस (Russia) जैसे उसके सहयोगी देशों के उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद कच्चे तेल के दाम में तेजी आई। आदेश के अनुसार, सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 पैसे प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। विमान ईंधन ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी शून्य बना रहेगा।

इस बारे में इक्रा लि. के उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग) प्रशांत वशिष्ठ ने कहा, ‘पिछले महीने कच्चे तेल के दाम में नरमी रही। इसलिए चार अप्रैल, 2023 की समीक्षा में स्पेशल एक्साइज ड्यूटूी को घटाकर शून्य कर दिया गया था।’ उन्होंने कहा, ‘OPEC और उसके सहयोगी देशों के कच्चे तेल के उत्पादन में 11.6 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की घोषणा के बाद इसके दाम में तेजी आई है।’

Also Read: किरीट पारेख समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद CNG और PNG की कीमतों में आई कमी

इसको देखते हुए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SED) को शून्य से बढ़ाकर 6,400 रुपये प्रति टन (10.6 डॉलर प्रति बैरल) किया गया है। इक्रा का अनुमान है कि सरकार को इस उत्पाद शुल्क से 2023-24 में करीब 15,000 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। कीमतों के आधार पर ईंधन पर कर दरों की हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है। सरकार ने एक जुलाई, 2022 से कच्चे तेल के उत्पादन और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटूी लगाया था। इससे बीते वित्त वर्ष में लगभग 40,000 करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान है।

First Published - April 19, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट