facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

मलाईदार पदों पर कैसी मंदी!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:08 PM IST

भारतीय उद्योग जगत भले ही मंदी की दुहाई दे रहा हो, लेकिन कंपनियों के मलाईदार पदों पर कार्यरत निदेशक और अधिकरियों के वेतन में वर्ष 2007-08 के दौरान तकरीबन 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।


इसकी वजह से करोड़पति क्लब (जिनका सालाना वेतन 1 करोड़ रुपये है) में 219 नए लोग शामिल हुए हैं और इस क्लब के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 596 हो गई है। वैसे, मानव संसाधन सलाहकारों (एचआर कंसलटेंट) का कहना है कि करोड़पति सीईओ की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

उनके मुताबिक, करोड़पति क्लब के सदस्यों की संख्या 1,200 से 1,400 के करीब हो सकती है। उनके मुताबिक, गैर-सूचीबद्ध कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, प्रबंधन सलाहकार संस्थाओं, विदेशी बैंकों और रिटेल क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकरियों को इस सूची में शामिल करने से करोड़पति क्लब के सदस्यों की संख्या करीब दोगुनी हो सकती है।

उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रिटेल और प्रबंधन सलाहकार कंपनियों में प्रमुख पदों पर तनख्वाह 5 से 7 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। बहरहाल, टेक महिंद्रा में 10 ऐसे सीईओ हैं, जिन्हें एक करोड़ रुपये सालाना से अधिक वेतन मिलता है। लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स में 8 सीईओ एक करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा तनख्वाह पाते हैं, जबकि नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस के 7 सीईओ करोड़पति क्लब में शामिल हैं।

आदित्य बिड़ला नूवो, इंडियन होटल्स और भारत फोर्ज के 6-6 सीईओ इस क्लब में शामिल हैं। करोड़पति क्लब में शुमार 30 सीईओ ऐसी कंपनियों के हैं, जो हाल में सूचीबद्ध हुई हैं, जबकि 53 सीईओ पुरानी कंपनी को छोड़कर नई कंपनी में आने की वजह से इस क्लब में शामिल हुए हैं। यही नहीं, कररीब 88 सीईओ ऐसे हैं, जिन्हें पिछले साल के मुकाबले दोगुना मुआवजा मिला है।

हालांकि 10 करोड़ रुपये सालाना से अधिक वेतन पाने वाले सीईओ की संख्या में कोई बदलाव नहीं आया है। इस श्रेणी में 18 सीईओ शामिल हैं। समेकित तौर पर देखें, करोड़पति क्लब में शुमार 298 कंपनियों के सीईओ की जेब में सालाना करीब 1,524 करोड़ रुपये आता है।

वित्त वर्ष 2007-08 की बात करें, तो इन कंपनियों के मुनाफे में 34.5 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि कर्मचारियों के वेतन में 26 फीसदी का उछाल आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ हैं, जबकि एडीएजी समूह के चेयरमैन अनिल धीरूभाई अंबानी भी उन्हीं के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं।

एक करोड़ रुपये सालाना से अधिक वेतन पाने वालों में 219 सीईओ और शुमार
करोड़पति क्लब के सीईओ की संख्या 596
हाल में सूचीबद्ध कंपनियों के 30 सीईओ इस क्लब में शामिल
10 करोड़ रुपये से अधिक सालाना वेतन पाने वाले सीईओ की संख्या (18) में कोई बदलाव नहीं

Advertisement
First Published - September 1, 2008 | 2:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement