facebookmetapixel
Advertisement
विजय शेखर शर्मा का दावा: स्मार्टफोन व युवा शक्ति के दम पर ‘AI और LLM कैपिटल’ बनेगा भारतLIC MF ने उतारा नया टेक्नोलॉजी फंड, ₹200 की SIP से एआई, डेटा सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश का मौकाMarket This Week: नतीजों से मिला सपोर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता; बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टीPM Rahat Yojana: ₹1.5 लाख तक फ्री इलाज! रोड एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए आई नई योजना, जानें पूरी प्रक्रिया5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेट

महंगाई से जंग अभी भी जारी, ढील नहीं दे सकते रहना होगा सतर्क: RBI गवर्नर

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 12:24 PM IST
RBI committed to bring down inflation to 4%: Governor Shaktikanta Das
PTI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा, हालांकि महंगाई हाल के दिनों में कम हुई है, लेकिन इसके खिलाफ भारत की जंग अभी भी जारी है और आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा ब्याज दर में वृद्धि को रोकना उनके हाथ में नहीं है, यह उस समय की जमीनी स्थिति पर निर्भर करता है।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक सत्र 2023 में कहा, ‘महंगाई से जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सतर्क रहना होगा और आत्मसंतोष का कोई कारण नहीं है। हमें देखना होगा कि अल नीनो का प्रभाव कैसा रहता है।’ उन्होंने कहा कि रिटेल महंगाई के अगले आंकड़े में महंगाई दर के घटकर 4.7 फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के अच्छे प्रदर्शन और इसकी बैंकिंग प्रणाली के लचीलेपन के दम पर, 2022-23 के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि 7 फीसदी से अधिक हो सकती है। वित्त वर्ष 24 में, भारत की GDP 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर पिछले साल की GDP वृद्धि 7 फीसदी से थोड़ी अधिक आती है।’

Also Read: RBI ने बिना पहचान पत्र के नोट बदलने के फैसले का अदालत में किया बचाव

दास के अनुसार, भारत का कृषि क्षेत्र अच्छा कर रहा है, और केंद्रीय बैंक को सामान्य मॉनसून की उम्मीद है। इसके अलावा, सेवा क्षेत्र ने गति प्राप्त की है। विशेष रूप से सीमेंट और इस्पात क्षेत्रों में निजी निवेश के भी प्रमाण हैं। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, व्यापारिक निर्यात से खिंचाव, और अल नीनो की भविष्यवाणी कुछ नकारात्मक पहलू हैं।

दास ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि पूंजी, तरलता की मजबूती स्थिति और संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के साथ भारतीय बैंकिंग प्रणाली स्थिर और मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अर्थव्यवस्था को पूरा समर्थन देगा। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक ने अपने अबतक के अनुभव के आधार पर केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा CBDC ढांचे को और बेहतर किया है।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement