facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

Veg Non Veg Thali: अगस्त में वेज थाली की 8% घटी कीमत, नॉन वेज थाली के दाम में आई और तेज गिरावट

Advertisement

क्रिसिल की MI&A रिसर्च के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से घरेलू भोजन के लिए जरूरी वस्तुओं जैसे टमाटर, वनस्पति तेल, और मसालों की कीमतों के कम होने की वजह से आई।

Last Updated- September 06, 2024 | 3:08 PM IST
Veg thali cost rises 11%, non-veg thali falls 2% in Sept 2024: Crisil

Veg-Non Veg Thali Price: अगस्त 2024 में घर पर थाली तैयार करने की लागत में सालाना और मासिक, दोनों आधार पर जबरदस्त गिरावट आई है। क्रिसिल के रोटी राइस रेट इंडेक्स के मुताबिक, शाकाहारी (वेज) थालियों की कीमत में सालाना आधार पर (Y-o-Y) 8 प्रतिशत की कमी आई, जबकि मांसाहारी (नॉन-वेज) थालियों में यह कमी 12 प्रतिशत रही।

क्रिसिल की लेटेस्ट मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (MI&A) रिसर्च के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से घरेलू भोजन के लिए जरूरी वस्तुओं जैसे टमाटर, वनस्पति तेल (vegetable oil), और मसालों की कीमतों के कम होने की वजह से आई। ईंधन की कम लागत और ब्रॉयलर की कीमतों में भी गिरावट ने थाली की लागत को और कम किया।

टमाटर की कीमतें

एक शाकाहारी थाली की लागत का लगभग 14 प्रतिशत टमाटर की लागत से तय होता है। टमाटर की कीमत में गिरावट ने थाली की कीमतों में गिरावट के लिए अहम भूमिका निभाई। टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर (यानी पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले) 51 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अगस्त 2023 में 102 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अगस्त 2024 में 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस तेज गिरावट की वजह दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों से आई नई सप्लाई को माना जाता है।

ईंधन की कम कीमतें:

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडरों की कीमत में भी भारी कमी आई, जिससे थाली की कुल लागत और कम हो गई। मार्च 2024 में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 803 रुपये थी, जो अगस्त 2023 के 1,103 रुपये के मुकाबले 27 प्रतिशत कम थी।

वनस्पति तेल और मसाले:

अन्य सामग्रियां जैसे वनस्पति तेल, मिर्च और जीरा की हिस्सेदारी वेज थाली की कुल लागत का 5 प्रतिशत से भी कम है। इनकी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। वनस्पति तेल की कीमत में 6 प्रतिशत, मिर्च में 30 प्रतिशत और जीरे में 58 प्रतिशत की गिरावट आई।

ब्रॉयलर की कीमतें: नॉन-वेज थाली की कीमत में अधिक गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण ब्रॉयलर की कीमतों में 13 प्रतिशत की कमी थी, जो नॉन-वेज भोजन की लागत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा बनाती हैं।

महीना दर महीना थाली की कीमतों में भी आई गिरावट

मासिक आधार पर यानी पिछले महिने के मुकाबले इस महीने थालियों की लागत में कमी आई। जहां वेज थाली की कीमत जुलाई से अगस्त 2024 के बीच 4 प्रतिशत और नॉन-वेज थाली की कीमत 3 प्रतिशत घटी। ऐसा मुख्य रूप से टमाटर की कीमतों में और कमी के कारण हुआ, जो जुलाई में 66 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अगस्त में 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

नॉन-वेज थाली की कीमत में कमी का एक और कारण ब्रॉयलर की कीमतों में 1-3 प्रतिशत की गिरावट थी, जो श्रावण माह के दौरान आमतौर पर कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में धार्मिक कारणों से लोग नॉन-वेज खाने की खपत कम करते हैं।

हालांकि, आलू की कीमतों में 2 प्रतिशत और प्याज की कीमतों में 3 प्रतिशत मासिक वृद्धि ने थाली की कीमतों में और कमी को सीमित किया। यह लागत में कमी उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है, जहां खाद्य मुद्रास्फीति (खाने की वस्तुओं के लिए महंगाई दर) चिंता का विषय बनी हुई है।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement