facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कई महीनों बाद 80 डॉलर के नीचे आयाराज्यों ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹20,461 करोड़, जानिए किस राज्य को मिला सबसे सस्ता कर्जईरान संकट का असर! सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, क्या महंगा होगा सफर?10 साल में राज्यों का कर्ज ₹31 लाख करोड़ से बढ़कर ₹90 लाख करोड़ईरान-अमेरिका समझौते से भारत को बड़ी राहत, फिर भी तेल सस्ता होने में लग सकते हैं कई महीने!Corporate Bonds: सस्ती उधारी ने बढ़ाया कंपनियों का उत्साह, रिकॉर्ड फंड जुटाने की तैयारीदुनिया को बराबरी पर लाने की बात, G7 में गूंजा भारत का संदेशसरकार के नए नियम से आयुष कंपनियों की लग सकती है लॉटरीStock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत, FED के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुखविदेश जाने का क्रेज कम हुआ? चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए

भरोसा बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण का इस्तेमाल करें CA: सीतारमण

Advertisement

सीतारण ने तकनीक और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर कहा, ‘एकाउंटिक का मानव श्रम पर आधारित पारंपरिक तरीका थकाने वाला है।'

Last Updated- August 17, 2023 | 10:08 PM IST
FM Nirmala Sitharaman to launch backstop fund, AMC Repo Clearing on Friday

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि ग्राहकों को बेहतर सलाह देने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) वैश्विक बदलावों जैसे कार्बन एकाउंटिंग की जानकारी रखें। सीए डिजिटाइजेशन को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करे और इससे कंपनियों में लोगों का विश्वास बढ़ाएं।

सीतारमण ने भुवनेश्वर में नैशनल सीए कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) प्रत्येक नए वैश्विक क्षेत्र में औरों के लिए नए मानक और सर्वश्रेष्ठ तरीके स्थापित करना चाहता है। इनमें कार्बन एकाउंटिंग, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एकाउंटिंग व ऑडिटिंग के साथ-साथ पर्यावरण, सामाजिक और शासन के मानदंडों को समुचित ढंग से लागू करना शामिल है।

सीतारमण ने कहा, ‘अब आपके ग्राहकों को कोष और साझेदारी में आगे बढ़ने के लिए तकनीक के स्थानांतरण की आवश्यकता है। ..नए कोर्स (आईसीएआई ने) की योजना बनाई गई है। यह 1 जुलाई, 2024 से लागू होगा। नया कोर्स इन मामलों के लिए महत्त्वपूर्ण रूप से प्रासंगिक है।’वित्त मंत्री ने डिजिटाइजेशन से पारदर्शिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन से केवल कंपनी और उसके बुककीपर के अलावा लोगों में भी विश्वास बढ़ता है।

सीतारण ने तकनीक और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर कहा, ‘एकाउंटिक का मानव श्रम पर आधारित पारंपरिक तरीका थकाने वाला है। अब तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है जो हमारे लिए अच्छा है।’ उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने में आईसीएआई ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसने कर के दायरे को बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement