facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

उज्ज्वला योजना का विस्तार होगा, 2025-26 तक 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

Advertisement

मंत्रिमंडल ने साइप्रस की बेरहायन्दा लिमिटेड के सुवेन फार्मास्युटिकल्स में 9,589 करोड़ रुपये तक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी।

Last Updated- September 13, 2023 | 11:27 PM IST
Ujjwala Yojana

मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के विस्तार को मंजूरी दे दी, जिसके तहत अब अगले 3 साल में 2025-26 तक 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इस पर 1,650 करोड़ रुपये लागत आएगी। हाल की घोषणा के बाद पीएमयूवाई के लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने साइप्रस की बेरहायन्दा लिमिटेड के सुवेन फार्मास्युटिकल्स में 9,589 करोड़ रुपये तक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल क्षमता विस्तार पर करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

मंत्रिमंडल ने 4 वर्ष में 7,210 करोड़ रुपये की लागत से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण को भी मंजूरी दे दी। योजना को विस्तार देने की घोषणा पिछले महीने तब की गई थी, जब रसोई गैस के सभी कनेक्शनों पर प्रति सिलिंडर कीमत 200 रुपये कम की गई थी।

मई 2022 में सरकार ने प्रति रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलो) 200 रुपये लक्षित सब्सिडी की घोषणा की थी, जिसका फायदा 9 करोड़ पीएमयूवाई लाभार्थियों को 2022-23 में 12 सिलिंडर तक दिए जाने थे। मार्च में एक साल के लिए सब्सिडी और बढाई गई, जिस पर 7,000 करोड़ रुपये लागत आई। इस समय पीएमयूवाई लाभार्थियों की संख्या 9.58 करोड़ है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement