facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

सितंबर में ऑफिस में काम करने वालों की हायरिंग में 8.6% की गिरावट, छोटे शहरों ने महानगरों से दी ज्यादा नौकरी

रिपोर्ट में पाया गया कि छोटे शहर सितंबर, 2023 में रोजगार सृजन के मामले में महानगरों से आगे रहे।

Last Updated- October 09, 2023 | 3:27 PM IST
jobs

सूचना प्रौद्योगिकी (IT), बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO)/ITES और FMCG क्षेत्रों में नकारात्मक रुझान के बीच सितंबर में दफ्तर में काम करने वालों की भर्तियों में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत गिरावट आई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। हालांकि, मासिक आधार पर भर्तियों में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सितंबर में दफ्तर में काम के लिए 2,835 भर्तियां की गईं

नौकरीडॉटकॉम के मासिक ‘नौकरी जॉबसीक इंडेक्स’ के अनुसार, सितंबर में दफ्तर में काम के लिए 2,835 भर्तियां की गईं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत कम है। पिछले साल समान अवधि में 3,103 लोगों की भर्ती की गई थी। नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और नौकरीडॉटकॉम के ‘बायोडाटा डेटाबेस’ पर कंपनियों द्वारा सूचीबद्ध की गई नई नौकरियों तथा नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर भर्ती गतिविधियों को दर्शाता है।

IT, BPO/ITES और FMCG क्षेत्रों में नकारात्मक रुझान

सर्वेक्षण के अनुसार, IT क्षेत्र को वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और पिछले कुछ महीनों में नियुक्तियों की संख्या में कमी देखी गई है। साथ ही BPO/ITES और FMCG ने भी इस अवधि में क्रमशः 25 प्रतिशत और 23 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

नौकरीडॉटकॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘हालांकि, IT क्षेत्र पर प्रभाव जारी है, बैंकिंग क्षेत्र में मजबूत वृद्धि अच्छी खबर है। समग्र सूचकांक का क्रमिक रूप से छह प्रतिशत बढ़ना क्षेत्रीय विविधता पर आधारित भारतीय नौकरी बाजार के जुझारूपन को रेखांकित करता है।’’

छोटे शहर रोजगान सृजन में महानगरों से आगे

रिपोर्ट में कहा गया कि आतिथ्य और यात्रा उद्योग में अधिकतम वृद्धि देखी गई, क्योंकि परिवारों और अकेले सफर करने वालों ने मॉनसून के मौसम में काफी यात्राएं कीं। इस बीच, रिपोर्ट में पाया गया कि छोटे शहर सितंबर, 2023 में रोजगार सृजन के मामले में महानगरों से आगे रहे। वडोदरा, अहमदाबाद और जयपुर शहरों में सितंबर में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में भर्तियों में क्रमशः चार प्रतिशत, तीन प्रतिशत और दो प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

First Published - October 9, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट