facebookmetapixel
Zomato हर महीने 5,000 गिग वर्कर्स को नौकरी से निकालता है, 2 लाख लोग खुद छोड़ते हैं काम: गोयलनया इनकम टैक्स कानून कब से लागू होगा? CBDT ने बताई तारीख, अधिकारियों से तैयार रहने को कहाUS Venezuela Attack: वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई: वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर?GST में बदलाव के बाद भी SUV की यूज्ड कार मार्केट पर दबदबा बरकरार, युवा खरीदारों की पहली पसंदक्या बीमा कंपनियां ग्राहकों को गलत पॉलिसी बेच रही हैं? IRDAI ने कहा: मिस-सेलिंग पर लगाम की जरूरतजिस तरह अमेरिका ने वेनेजुएला से मादुरो को उठा लिया, क्या उसी तरह चीन ताइवान के साथ कर सकता है?कहीं आपकी जेब में तो नहीं नकली नोट? RBI ने बताया पहचानने का आसान तरीकाकई बड़े शहरों में नहीं बिक रहे घर! मेट्रो सिटी में अनसोल्ड घरों का लगा अंबार, 2025 में आंकड़ा 5.7 लाख के पारMCap: शेयर बाजार की तेजी में टॉप 7 कंपनियों का मुनाफा, ₹1.23 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैपसाल की शुरुआत में FPIs ने निकाले 7,608 करोड़, विदेशी निवेशक रहे सतर्क

विदेशों में जमकर हो रही आम की मांग, 19 फीसदी बढ़ गया भारत से निर्यात

मात्रा के हिसाब से देखें तो भारत ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 5 महीने में 47.98 अरब डॉलर के 27,330 टन आम का निर्यात किया है।

Last Updated- October 27, 2023 | 11:30 PM IST
Maharashtra government will constitute Mango Board on the lines of Cashew Board

भारत के आम निर्यात में 2023 सीजन में 19 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फलों की तेज मांग रहने के कारण कुल निर्यात 47.98 अरब डॉलर का रहा है।

मात्रा के हिसाब से देखें तो भारत ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 5 महीने में 47.98 अरब डॉलर के 27,330 टन आम का निर्यात किया है। यही मोटे तौर पर देश में आम का सीजन होता है। मात्रा के हिसाब से भी आम निर्यात 19 प्रतिशत बढ़ा है। भारत में सामान्यतया आम का सीजन अप्रैल के करीब शुरू होता है और जुलाई के अंत या अगस्त तक चलता है।

विश्व में आम के प्रमुख निर्यात केंद्रों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पश्चिम अफ्रीकी देश जैसे कतर, संयुक्त अरब अमीरात व अन्य देश शामिल हैं। 2023 सीजन में भारत ने 41 देशों में आम का निर्यात किया है और कुछ नए देशों जैसे ईरान, मॉरिशस, चेक रिपब्लिक और नाइजीरिया में आम भेजे हैं। सरकार भी फलों के निर्यात के लिए कदम उठा रही है।

First Published - October 27, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट