facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

2047 तक GDP में होटल इंडस्ट्री का योगदान 1000 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: HAI

यह 2047 तक करीब 1000 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा

Last Updated- August 20, 2023 | 2:28 PM IST
ITC Hotel

घरेलू पर्यटकों की यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय आगमन में उल्लेखनीय उछाल के चलते देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारतीय होटल उद्योग का प्रत्यक्ष योगदान 2047 तक 1000 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) और बेनोरी नॉलेज की ‘विज़न 2047: इंडियन होटल इंडस्ट्री’ रिपोर्ट के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद में होटल उद्योग का प्रत्यक्ष योगदान 2022 में 40 अरब डॉलर था और 2027 तक इसके 68 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह 2047 तक करीब 1000 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े निकाय के अनुसार क्षेत्र को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए आवास वृद्धि को महानगरों से आगे दो व तीन स्तर के शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक भी ले जाना होगा।

हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि कुल योगदान में खाद्य व पेय, सैलून व स्पा जैसे संबंधित उद्योग क्षेत्रों की सेवाओं के पहलू शामिल हैं। इसमें सेवा बाजार की वृद्धि पर गौर नहीं किया गया। इसलिए इसमें परिदृश्य-आधारित योगदान अनुमान शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित वृद्धि का श्रेय जीडीपी वृद्धि और आय स्तर में वृद्धि, घरेलू पर्यटकों की आमद में वृद्धि और विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) जैसे कारकों को दिया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या 2021 में 67.7 करोड़ थी जिसके 2030 तक 1.5 अरब होने की उम्मीद है। वहीं 2047 तक इसके 15 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारत में जहां तक विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) की बात है तो 2021 में 15 लाख से बढ़कर 2024 तक यह 1.5 करोड़ हो गई। 2030 तक इसके 2.5 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है और ‘‘2047 तक 10 करोड़ पर्यटकों के देश आने की उम्मीद है।’’

एचएआई के महासचिव एम पी बेजबरुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि व्यापक आर्थिक कारक, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण व सामाजिक स्थिरता तथा नीति समर्थन महत्वपूर्ण कारक होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी कारकों के हावी होने से क्षेत्र और सभी परिचालनों में स्थिरता सुनिश्चित होगी।’’

First Published - August 20, 2023 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट