facebookmetapixel
Advertisement
फ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यू

शुक्र है…अबकी गुरुवार है

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:01 PM IST

अब तक शुक्रवार को जारी होने वाला महंगाई का आंकड़ा इस हफ्ते गुरुवार शाम को जारी किया गया, जो महंगाई की भड़कती आग से आहत सरकार के लिए कुछ सुकून देने वाला रहा।


दरअसल, 5 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। पिछले हफ्ते जहां महंगाई दर 11.89 प्रतिशत थी, वहीं इस हफ्ते यह बढ़कर 11.91 प्रतिशत हो गई। हालांकि इतनी मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद न तो सरकार को थी और न ही विश्लेषकों को।

महंगाई दर की रफ्तार कुछ मंद पड़ने से जहां सरकार ने राहत की सांस ली है, वहीं वित्त मंत्री यह कहने से नहीं चूके कि सरकार और आरबीआई की ओर से उठाए गए कदम से महंगाई दर पर अंकुश लग रहा है और यह सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर स्थिर हुई है। समीक्षाधीन अवधि में जहां थोक मूल्य सूचकांक में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं 30 जरूरी जिंसों की कीमतों में भी 28 जून को समाप्त सप्ताह के मुकाबले कमी आई है।

5 जुलाई को समाप्त हफ्ते में खाद्यान्न, दालें, खाद्य तेल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, साबुन आदि कीमतें करीब-करीब स्थिर रहीं। वहीं, चावल, प्याज, कालीमिर्च, मूंगफली, चना आदि की कीमतों में कमी आई है। विनिर्मित उत्पादों की बात करें, तो इस हफ्ते इनकी कीमतों में भी वृद्धि नहीं हुई है, जबकि जिंक, स्टील, मूंगफली तेल, कास्टिक सोडा की कीमतों में नरमी आई है। एटीएफ, लाइट डीजल, नेफ्था की कीमतों में समीक्षाधीन अवधि के दौरान तेजी दर्ज की गई। वैसे, 20 जुलाई की समीक्षा के दौरान आरबीआई और सख्त कदम उठा सकता है।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि मूल्यों को लेकर अभी भी दबाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन मौद्रिक उपायों का प्रभाव नजर आने लगा है। हालांकि मौद्रिक उपायों का मूल्यों पर असर नजर आने में अभी कुछ वक्त लगेगा। नकदी की स्थिति कड़ी होने के भी संकेत मिले हैं।

Advertisement
First Published - July 18, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement