facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जारी रहेंगे संरचनात्मक सुधार; विज्ञान, टेक हो या इनोवेशन…भारत अच्छी स्थिति में: PM मोदी

Advertisement

तीसरे कौटिल्य आ​र्थिक सम्मेलन को संबो​​धित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था महत्त्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Last Updated- October 04, 2024 | 10:05 PM IST
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनकी सरकार संरचनात्मक सुधार जारी रखने को समर्पित है। मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। चाहे विज्ञान, प्रौद्योगिकी या नवाचार हो, भारत स्पष्ट रूप से अच्छी स्थिति में है।

तीसरे कौटिल्य आ​र्थिक सम्मेलन को संबो​​धित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था महत्त्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है। मजबूत आ​र्थिक बुनियाद के साथ भारत टिकाऊ उच्च वृद्धि की राह पर है। आज भारत न केवल शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास कर रहा है बल्कि वहां बने रहने के लिए ठोस प्रयास भी कर रहा है। दुनिया आज हर क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध करा रही है।’

मोदी ने कहा कि सरकार संरचनात्मक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। तीसरे कार्यकाल में नौकरियों का सृजन, कौशल विकास, टिकाऊ वृद्धि और लगातार तेज गति से विस्तार पर विशेष जोर है। जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले तीन महीनों में किए गए कार्यों में देखा जा सकता है।

रूस-यूक्रेन तथा इजरायल-ईरान संघर्ष की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा जब दुनिया के दो प्रमुख क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा, ‘ये क्षेत्र वै​श्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से महत्त्वपूर्ण हैं, खास तौर पर ऊर्जा सुरक्षा के मामले में। वै​श्विक अनि​श्चितता के बीच हम यहां ‘भारतीय युग’ के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जो दर्शाता है कि दुनिया भारत पर किस तरह भरोसा करती है।’

मोदी ने कहा कि भारत की वृद्धि दर के अनुमान पर विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रो कोष और मूडीज जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का भरोसा दिखाता है कि भारत विकास की राह पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा था। सभी संस्थान कह रहे हैं कि वै​श्विक अनि​श्चितता के बावजूद भारत 7 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हासिल करेगा। हम भारतीयों को भरोसा है कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’

मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को निवेश के पसंदीदा स्थल के रूप में देख रही है, फिर चाहे विनिर्माण की बात हो या सेवा क्षेत्र की। यह पिछले 10 वर्षों के अहम सुधारों का परिणाम है।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि 33 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन भारत में बनाए गए हैं। जल्द ही 5 सेमीकंडक्टर कारखाने दुनिया के कोने-कोने में मेड इन इंडिया चिप पहुंचाने लगेंगे।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement