facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Rupee vs. Dollar: रुपया पहुंचा तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर उच्च प्रतिफल अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न चाहने वाले वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर सकती है

Last Updated- August 23, 2023 | 10:05 PM IST
Rupee Dollar_Shutterstock

रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ बुधवार को तीन सप्ताह के उच्च स्तर 82.69 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। व्यापारियों ने कहा कि पूंजी प्रवाह और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से तेजी को समर्थन मिला है। रुपया मंगलवार को 82.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बैंकों ने नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) बाजार में अपनी स्थिति खत्म कर दी और रिजर्व बैंक के अनुमानित निर्देश के बाद नई स्थिति लेने से परहेज किया, जिससे रुपया को और सहायता मिली।

सरकारी बैंक के एक कारोबारी ने कहा, ‘आज रुपये में तेजी का मुख्य कारण प्रवाह रहा। कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक को एनडीएफ में मध्यस्थता में कोई भूमिका नहीं निभाने के लिए भी कहा है। इसलिए यह भी एक कारण है क्योंकि मुझे लगता है कि बैंकों ने अपनी स्थिति ख़त्म करना शुरू कर दिया है।

इससे रुपये की कीमत में और बढ़ोतरी हुई।’ उन्होंने कहा, ‘रुपये का 82.50 प्रति डॉलर होना ही सबसे महत्वपूर्ण स्तर है। यदि 82.50 प्रति डॉलर का स्तर टूटता है, तो मुझे लगता है कि रुपया 82.20 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक चला जाएगा। हालांकि, अगर वह समर्थन अभी भी है तो किसी भी समय रुपया फिर से 83 रुपये तक प्रति डॉलर हो सकता है।’

बेंचमार्क 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी नोट का प्रतिफल बुधवार को 6 आधार से ज्यादा घटकर 4.23 फीसदी रह गया, क्योंकि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर थी।

सरकारी बैंक के एक डीलर ने कहा, ‘ व्यापक धारणा यह थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जैक्सन होल पर नरम रुख दिखाएगा मगर अगर टिप्पणी सख्त तो रुपया फिर से 83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे गिर जाएगा।’

अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर उच्च प्रतिफल अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न चाहने वाले वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर सकती है। जब अमेरिकी प्रतिफल बढ़ती है, तो निवेशक अमेरिकी बॉन्ड में निवेश करने के लिए भारतीय रुपये सहित अन्य मुद्राओं से अपना धन स्थानांतरित कर सकते हैं। अमेरिकी डॉलर की यह बढ़ी हुई मांग भारतीय रुपये के मूल्य पर दबाव डाल सकती है।

अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल बढ़ने के कारण रुपया गुरुवार को 83.15 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। बेंचमार्क 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड 15 महीने के उच्चतम स्तर 4.31 फीसदी पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement