facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

पॉवेल के रुख से रुपये में बढ़ोतरी जारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:28 AM IST

वैश्विक स्तर पर कुछ और समय तक भारी नकदी बने रहने का आश्वासन और अमेरिकी फेडरल का वह बयान कि वह ब्याज दरें बढ़ाने की हड़बड़ी में नहीं है, भारतीय रुपये में तेजी जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 73.2925 पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले 73.6950 पर बंद हुआ था। जैकसन हॉल में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पॉवेल के भाषण से पहले शुक्रवार को रुपया मजबूत बंद हुआ था। आरबीआई ने हस्तक्षेप नहीं किया था लेकिन सोमवार को उसने हस्तक्षेप किया क्योंंकि माह के आखिर मेंं होने वाले एमएससीआई तिमाही इंडेक्स के पुनर्संतुलन से पहले देश में काफी डॉलर झोंक दिए गए।
एक करेंसी डीलर ने कहा, एमएससीआई इंडेक्स में न तो कोई शामिल होगा या न किसी को निकाला जाएगा। सोमवार को रुपया 0.57 फीसदी चढ़ा और डॉलर के मुकाबले एशिया की अन्य मुद्रा में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। डॉलर में व्यापक कमजोरी देखी गई औ्र डॉलर इंडेक्स 93 के नीचे आ गया, जो पहले 93.15 के स्तर पर था। सोमवार को डॉलर इंडेक्स करीब 92.60 के स्तर पर रहा। काफी आईपीओ पेश होने जा रहे हैं और पात्र संस्थागत नियोजन भी हो रहा है, जो डॉलर के प्रवाह को मजबूत रखेगा, लेकिन केंद्रीय बैंक रुपये को अन्य एशियाई के साथ तालमेल से बाहर रुपये को नहीं बढऩे देगा। यह कहना है विशेषज्ञों का। इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को रुपये की बढ़त पर लगाम के लिए हस्तक्षेप किया।

कोटक सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट (करेंसी व डेरिवेटिव) ए बनर्जी ने कहा, डॉलर-रुपया 73 के स्तर को छू सकता है क्योंकि शेयर व जिंसों में तेजी है और अमेरिकी डॉलर को फायदा हुआ है।

Advertisement
First Published - August 30, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement