facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

खुदरा महंगाई तीन माह में सबसे कम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:53 AM IST

खाद्य पदार्थों, खास तौर पर सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 5.59 फीसदी पर रही, जो तीन माह का निचला स्तर है। जून में खुदा मुद्राफीति 6.26 फीसदी थी। हालांकि अर्थशास्त्रियों ने चताया है कि अगर आपूर्ति प्रभावित होती है और अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ मांग बढ़ती है तो मुद्रास्फीति में फिर से तेजी आ सकती है। जून में ईंधन के दाम में थोड़ी नरमी आई थी लेकिन जुलाई में इसमें तेजी देखी गई। पेट्रोल की मुद्रास्फीति दर अब भी 23.70 फीसदी है। हालांकि डीजल की मुद्रास्फीति दर 28.70 फीसदी से नरम होकर 22.71 फीसदी रही। स्वास्थ्य सेवाओं में मुद्रास्फीति दर पिछले महीने में 7.71 फीसदी थोड़ा बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई।
अच्छी बात यह रही कि दो महीने बाद उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति फिर से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सहज दायरे में आ गई है। एमपीसी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुद्रास्फीति के 5.9 फीसदी के स्तर पर रहने का अनुमान लगाया था। अगर अनुमान सही साबित हुआ तो मुद्रास्फीति अगस्त और सितंबर में बढ़ सकती है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि जुलाई में मुद्रास्फीति की दर एमपीसी के 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से कम रही, जिससे आरबीआई को ततकल दरों में वृद्घि की चिंता नहीं करनी होगी। 

नाइट फ्रैंक इंडिया के शोध निदेशक विवेक राठी ने कहा कि कम ब्याज दरों और लंबे समय तक समायोजित मौद्रिक रुख से परिवारों और कॉर्पोरेट लेनदारों दोनों को लाभ मिलना जारी रहेगा। डेलॉयट इंडिया में अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा कि मुद्रास्फीति दर में कमी से पता चलता है कि मुद्रास्फीति मुख्य रूप से आपूर्ति शृंखला में व्यवधान से बढ़ी थी।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले महीनों में महंगाई दर में कमी आएगी। हालांकि तेल और जिंसों की ऊंची कीमतों का मुद्रास्फीति पर दबाव बना रहेगा। नायर ने कहा कि मुद्रास्फीति में ज्यादा कमी मुख्य रूप से खाने-पीने के चीजों के दाम घटने की वजह से आई है। मुख्य मुद्रास्फीति दर में मामूली कमी आई है। मुख्य मुद्रास्फीति दर जुलाई में 5.7 फीसदी रही जो जून में 5.9 फीसदी थी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली तीन तिमाहियों में मुद्रास्फीति 5 से 6 फीसदी के दायरे में रहेगी।

Advertisement
First Published - August 13, 2021 | 1:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement