facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: राज्यों के छिपे कर्ज और देनदारियों का सच सामने लाती CAG की रिपोर्टHyundai India का कनेक्टेड कारों पर बड़ा दांव, 2030 तक 20 लाख बिक्री का लक्ष्यजलवायु संकट के दौर में नए सिरे से समझना होगा जीवन रक्षा का अर्थशास्त्ररीन्यू सोलर से परियोजनाएं खरीदेगी CESC की यूनिट, ₹4,859 करोड़ होगी डील की कीमतएंटरप्राइज DPI से AI की दौड़ में भारत फिर हासिल कर सकता है बढ़तएयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को मिली छूट की अर्जी, अदाणी एयरलाइन की ​चर्चा को फिर लगे पंखSEBI ने डेट सिक्योरिटीज के लिए नियम आसान करने का प्रस्ताव दिया, कंपनियों को मिल सकती है राहतत्योहारी सीजन में चीनी बिगाड़ेगी बजट! सप्लाई घटने की आशंका से तेजी से बढ़ सकते हैं दामPaytm शेयर में 10% उछाल, Bernstein ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, UPI MDR बन सकता है गेमचेंजरIPO और शेयरों में तेजी ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा, डीमैट खातों की संख्या 23.44 करोड़ पहुंची

35% का तगड़ा डिविडेंड! सरकारी तेल कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2025 तय की गई है

Last Updated- November 16, 2025 | 5:25 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत सरकार की तेल और गैस कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये हैं, जिस हिसाब से यह डिविडेंड पेड-अप कैपिटल का 35 फीसदी बैठता है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग में साफ लिखा है कि ये पैसा 14 दिसंबर 2025 तक शेयरधारकों के खाते में पहुंच जाएगा।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

अब बात करते हैं रिकॉर्ड डेट की। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 21 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी इसी दिन तक जिनके पास ऑयल इंडिया के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। अगर आप ये मौका नहीं गंवाना चाहते, तो उससे पहले शेयर खरीद लें। फाइलिंग में ये भी जोड़ा गया कि 21 नवंबर शुक्रवार को ये काम होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे।

Also Read: Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

डिविडेंड का देने पुराना रिकॉर्ड

ऑयल इंडिया डिविडेंड देने में कभी पीछे नहीं रही। इसी साल 4 सितंबर को 1.50 रुपये प्रति शेयर दिया। उससे पहले 17 फरवरी 2025 को 7 रुपये और 14 नवंबर 2025 को 3 रुपये प्रति शेयर का ऐलान हुआ। ये इतिहास बताता है कि कंपनी शेयरधारकों को खुश रखने की कोशिश में लगी रहती है, भले ही मुनाफे में उतार-चढ़ाव आते रहें।

शेयरों का क्या है हाल?

अगर ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर BSE पर 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 437.35 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5.61 फीसदी का उछाल देखा गया है। बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: -8.07 फीसदी, 108.79 फीसदी और 607.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। BSE के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप अभी 71,139.69 करोड़ रुपये हैं। कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई 528.00 रुपये हैं जबकि 52-वीक लो 322.15 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 16, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement