facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch today: Hindalco से लेकर NBCC, Axis Bank और Vishal Mega Mart तक, आज इन स्टॉक्स पर फोकसStock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीत

रिजर्व बैंक ने नवंबर में वायदा बाजार में की नेट 1.9 अरब डॉलर की बिक्री: RBI बुलेटिन

Advertisement

RBI ने नवंबर के अंत में शुद्ध बकाया अग्रिम बिक्री 11.9 अरब डॉलर थी जबकि यह अक्टूबर में 14.6 अरब डॉलर थी।

Last Updated- January 18, 2024 | 9:51 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर में विदेशी मुद्रा बाजार के वायदा बाजार में 1.9 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की। यह जानकारी केंद्रीय बैंक की मासिक बुलेटिन में दी गई है। केंद्रीय बैंक ने नवंबर में 34.98 अरब डॉलर की खरीदारी की जबकि 36.91 अरब डॉलर की बिक्री की।

नवंबर के आखिर तक फॉरवर्ड बुक छोड़कर प्रमुख विदेशी मुद्रा भंडार करीब 604 अरब डॉलर था। यह भंडार 2023 में करीब 61 अरब डॉलर बढ़ गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 दिसंबर, 2022 को 562.8 अरब डॉलर था।

आरबीआई ने वायदा बाजार में अक्टूबर के दौरान 31 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिक्री की थी। केंद्रीय बैंक इस वित्त वर्ष के दौरान पहली बार अगस्त में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध बिक्री करने वाला बना गया था। नवंबर में रुपये के मूल्य में 0.17 प्रतिशत का अवमूल्यन हुआ।

आरबीआई ने नवंबर के अंत में शुद्ध बकाया अग्रिम बिक्री 11.9 अरब डॉलर थी जबकि यह अक्टूबर में 14.6 अरब डॉलर थी।

अभी तक इस वित्त वर्ष में रुपये में 1.14 प्रतिशत का अवमूल्यन हो चुका है। रुपया बीते वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 23) में 7.8 प्रतिशत गिर गया था। कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में स्थानीय मुद्रा का मूल्य 0.16 प्रतिशत बढ़ा था।

केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करता है ताकि उतार-चढ़ाव को रोक जा सके। हालांकि केंद्रीय बैंक ने रुपये के लिए कोई स्तर निर्धारित नहीं किया है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement