facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

महंगाई पर आरबीआई रिपोर्ट का खुलासा नहीं

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 10:43 AM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में कहा कि महंगाई पर काबू पाने में हुई विफलता पर भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा, ‘रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है, जैसा कि रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45 जेडएन और रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति और मौद्रिक नीति प्रक्रिया नियमन 2016 के नियम 7 के तहत अनिवार्य है।

’उन्होंने कहा, ‘रिजर्व बैंक ऐक्ट 1934 के उपरोक्त उल्लिखित नियमों में रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने का प्रावधान नहीं है।’

नियमों के मुताबिक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति अगर महंगाई दर लक्ष्य के भीतर रखने में असफल रहती है और लगातार 3 तिमाही तक यह 2 से 6 प्रतिशत की सीमा से ऊपर रहती है तो रिजर्व बैंक को इसका स्पष्टीकरण देना होता है।

जनवरी से सितंबर 2022 तक लगातार तीन महीने महंगाई दर तय सीमा से ऊपर रही है। 2016 में इसे पेश किए जाने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। मंत्री ने कहा कि जनवरी मार्च के दौरान औसत महंगाई 6.3 प्रतिशत, अप्रैल-जून के बीच 7.3 प्रतिशत और जुलाई सितंबर 2022 के दौरान 7 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement