facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

RBI: अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक ने 1 लाख करोड़ रुपये की VRR नीलामी की

Advertisement

रिजर्व बैंक चाहता है कि ओवरनाइट रेट रीपो रेट के आसपास रहे

Last Updated- April 16, 2024 | 11:16 PM IST
RBI MPC Meet

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को 2 दिन के वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआर) नीलामी का आयोजन किया। बैंकिंग व्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपये के करीब अतिरिक्त नकदी होने के कारण रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग व्यवस्था में सोमवार को अतिरिक्त नकदी 98,920 करोड़ रुपये थी।

इसकी वजह से मंगलवार को भारित औसत ओवरनाइट मनी मार्केट रेट गिरकर 6.34 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो सोमवार को 6.42 प्रतिशत था। भारित औसत ओवरनाइट कॉल रेट, रीपो रेट से नीचे गिरकर 6.48 प्रतिशत पर आ गया, जो सोमवार को 6.51 प्रतिशत पर था। रीपो रेट इस समय 6.50 प्रतिशत है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘बैंक अपना धन एसडीएफ में जमा कर रहे थे। कॉल रेट गिरकर रीपो रेट के नीचे पहुंच गई। इसकी वजह से रिजर्व बैंक ने नीलामी कराई।’ उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने कई बार कहा है कि वे चाहते हैं कि ओवरनाइट रेट, रीपो रेट के आसपास रहे।

रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित राशि 50,000 करोड़ रुपये थी, जबकि बैंकों ने नीलामी के समय 6.49 प्रतिशत भारित औसत दर पर 32,576 करोड़ रुपये जमा किए। बाजार हिस्सेदारों का कहना है कि इस महीने नकदी अधिशेष की स्थिति बनी रहेगी। मुद्रा बाजार के एक डीलर ने कहा, ‘व्यवस्था में पर्याप्त नकदी मौजूद है।

यह कम से कम इस महीने में अधिशेष की स्थिति में रहनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण कुछ कमी हो सकती है। अगर इस कैलेंडर वर्ष के शेष महीनों से तुलना करें तो अप्रैल महीने में ज्यादातर समय अतिरिक्त नकदी की स्थिति बनी रही है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement