facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

GST दरों से जुड़े पैनल का होगा दोबारा गठन

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान के मुद्दे पर जीएसटी परिषद करेगी समीक्षा

Last Updated- June 12, 2024 | 11:50 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए मंत्रियों के एक समूह का फिर से गठन कर सकती है जिसकी बैठक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी पारी की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किए जाने से पहले हो सकती है।

इसके अलावा, जीएसटी परिषद इस बात का आकलन भी कर सकता है कि ऑनलाइन गेमिंग के कराधान के संबंध में राज्य कानूनों में किए गए बदलावों को लागू करने में राज्यों ने कितनी प्रगति दिखाई है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘परिषद की बैठक इस महीने के अंत में या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकती है।’उन्होंने कहा, ‘कुछ अहम मुद्दे हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है और इस पर परिषद की मंजूरी मिलनी जरूरी है क्योंकि जीएसटी परिषद की बैठक 8-9 महीने से नहीं हुई है।’

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सात सदस्यों वाले दर युक्तिसंगत राज्य मंत्रियों के पैनल का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य सरकार में राजनीतिक बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस पैनल का पिछले साल नवंबर में पुनर्गठन किया गया था। लेकिन बिहार में राज्य सरकार में बदलाव होने और बिहार के पूर्व वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी की जगह एक और सदस्य को शामिल किए जाने की आवश्यकता के कारण इसमें फिर से बदलाव करने की जरूरत पड़ी।

इस पैनल में फिलहाल गोवा, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार के वित्त मंत्री शामिल हैं। पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑनलाइन मनी गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ के पूर्ण अंकित मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement