facebookmetapixel
Advertisement
Axis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की राय

2008 में 900 अरब डॉलर कमाएगा ओपेक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:35 PM IST

तेल निर्यातक देशों की संस्था यानी ओपेक की कमाई इस साल 900 अरब डॉलर से ज्यादा होगी क्योंकि इसके सदस्य देशों द्वारा बेची जाने वाली कच्चे तेल की औसत कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है।


अमेरिकी सरकार की एनर्जी इन्फर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के मुताबिक 2008 में तेल के निर्यात से ओपेक के सदस्य देशों की कुल कमाई 927 अरब डॉलर के आसपास रहेगी। ईआईए ने जनवरी में कुछ और अनुमान लगाया थाऔर ताजा अनुमान पहले के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है।


पिछले तीन हफ्ते में अमेरिकी क्रूड वायदा में कारोबार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर हुआ है और 13 मार्च को यह सर्वाधिक 111 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया था। ओपेक का बास्केट प्राइस अमेरिकी वायदा से सस्ता है। गौरतलब है कि दुनिया की कुल तेल का 40 फीसदी अकेले ओपेक उत्पादित करता है। लंदन स्थित एक विशेषज्ञ ने कहा – हमारा अनुमान है कि 2011 तक कच्च्चा तेल 140 डॉलर प्रति बैरल को पार कर जाएगा।


उन्होंने कहा कि गैर-ओपेक देशों में ऑयल फील्ड पुराना पड़ रहा है और ये ज्यादा तेल का उत्पादन नहीं कर सकते। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट के संकेत के बाद से ही तेल की धार मजबूत होने लगी थी। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से भी इसे काफी समर्थन मिला। ईआईए के मुताबिक, पिछले साल तेल निर्यात से ओपेक को 676 अरब डॉलर की आय हुई थी। दुनिया के सबसे बडे तेल निर्यातक सऊदी अरब ने इस दौरान 194 बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित किया था। ईआईए के अनुमान के मुताबिक अगर कमाई को सामूहिक रूप से देखा जाए तो ओपेक देशों में तेल से प्रति व्यक्ति आय 1146 डॉलर की रही।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement