facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

OECD ने वित्त वर्ष-24 के लिए भारत की जीडीपी में किया संशोधन, जताया 5.9 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 8:42 PM IST
OECD raises India’s GDP growth forecast to 5.9% for FY24

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के विकास के संशोधित आकलन में 20 आधार अंक की बढ़ोतरी करके 5.9 फीसदी कर दिया है।

संगठन ने शुक्रवार को जारी अपनी अंतरिम रिपोर्ट ‘नाजुक रिकवरी’ में कहा, ‘कठिन वित्तीय स्थितियों के दौरान वित्त वर्ष 23-24 के लिए भारत के विकास का अनुमान करीब 6 फीसदी पर है। यह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर बेहतर होकर करीब 7 फीसदी हो सकता है।’

ओईसीडी का अनुमान है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अनुमानित 7 फीसदी की तुलना में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्दि दर 6.9 रहेगी। वित्त वर्ष 23 की दिसंबर तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था सालाना आधार पर 4.4 फीसदी की दर से बढ़ी थी।

क्रिसिल ने गुरुवार को अनुमान जताया था कि भारत की अर्थव्यवस्था भूजराजनीतिक, उच्च मुद्रास्फीति, ब्याज दरें तेजी से बढ़ने आदि के कारण 6 फीसदी की दर से बढ़ेगी।

हालांकि ओईसीडी ने चेताया कि नजरिये में सुधार अभी भी नाजुक है। उसने कहा कि जोखिम को कुछ बेहतर ढंग से संतुलित किया गया लेकिन यह नकारात्मक की ओर है। यूक्रेन के युद्ध को लेकर अनिश्चितता है और इसके प्रभावों का मुख्य असर पड़ेगा।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement