facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

अब पैन कार्ड पर निगाहें

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:06 AM IST

जल्द ही आपके पैन कार्ड पर आपकी आंखों की तस्वीर और अंगुलियों की छाप भी आने वाली है।
दरअसल बायोमेट्रिक पैन कार्ड जारी करने की वित्त मंत्रालय की तीन साल पुरानी योजना अगले महीने से परवान चढ़ने जा रही है। अगले महीने से करदाताओं को बायोमेट्रिक परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) मिलने शुरू हो जाएंगे।
बायोमेट्रिक पैन कार्ड को लेकर दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भी खासी दिलचस्पी दिखाई है। कम से कम सात कंपनियों का नाम तो इसमें सामने आ ही रहा है। जिनमें इन्फोसिस, एचसीएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इसकी सहयोगी कंपनी सीएमसी के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां बायोमेट्रिक कार्ड बनाने को तैयार हैं। दरअसल हर साल 1.2 करोड़ लोगों पैन कार्ड जारी किए जाते हैं, इस लिहाज से इन कंपनियों को काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), आईटीआई और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां भी इस होड़ में शामिल हैं।
दूसरी ओर कुछ अन्य कंपनियां गठजोड़ कर इस काम को हासिल करना चाहती हैं। फिलहाल ज्यादा ब्योरा नहीं मिल पाया है। इस कवायद के पीछे आयकर विभाग का मकसद यह है कि कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा पैन कार्ड न रख सके।
विभाग यह कदम ऐसे वक्त में उठा रहा है जब अमेरिका की तर्ज पर केंद्र सरकार भी नागरिकों को एक राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है।
शुरुआत में नये आवेदकों को ही बायोमेट्रिक कार्ड दिए जाएंगे लेकिन वक्त के साथ-साथ पुराने कार्डधारकों को भी बायोमेट्रिक कार्ड के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल सरकार ने कंपनियों को जो मसौदा पेश किया उसके मुताबिक इन कंपनियों को आवेदकों के दोनो हाथों की दो-दो उंगलियों की पहचान के अलावा ऐसी फोटो देनी होगी जिसमें आवेदक की आंखें पूरी तरह से दिखती हों।
लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस मसले पर आगे की बातचीत में आयकर विभाग फोटो की शर्त को वापस लेने पर सहमत हो गया है। इस बारे में तर्क दिया जा रहा है कि आवेदक का फोटो तो फॉर्म पर मौजूद ही रहेगा।
बायोमेट्रिक पैन कार्ड के अलावा पैन इंश्योरेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की भी योजना है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इच्छुक कंपनियों को हफ्ते में 6 दिन, रोजाना 10 घंटे सेवा मुहैया करानी होगी। साथ ही लोगों को उनके घर पर सुविधा मुहैया कराने के लिए भी कह दिया गया है।
अगले महीने से जारी होंगे बायोमेट्रिक पैन कार्ड
कार्ड पर होंगे धारक के अंगुलियों के निशान और आंखों की छाप
टीसीएस, इन्फोसिस ने भी दिखाई दिलचस्पी
योजना का मकसद एक से ज्यादा पैन कार्ड रखने वालों को पकड़ना

Advertisement
First Published - April 13, 2009 | 12:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement