facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

मंदी से राहत दिलाने आई नेल्प-8

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:42 PM IST

मंदी के बढ़ते बवंडर के बीच सरकार ने आज आठवीं दौर की नई अन्वेषण लाइसेंस नीति (नेल्प-8) और चौथे दौर की कोल बेड मिथेन (सीबीएम-4) नीति को जारी कर दिया।
नेल्प-8 के तहत अन्वेषण के लिए 70 ब्लॉकों को दिया जाएगा। यह किसी भी नेल्प के तहत जारी किए सबसे ज्यादा ब्लॉक हैं। सीबीएम-4 के तहत 10 ब्लॉकों को जारी किए जाएंगे।
नेल्प-8 के तहत जारी किए 70 ब्लॉकों में 24 गहरे समुद्र, 28 उथले समुद्र में और 18 जमीन पर हैं।  कुल मिलाकर इन सभी ब्लॉकों के तहत 1.64 लाख वर्ग किमी का इलाका आता है।
सरकार को उम्मीद है कि इन ब्लॉकों में कंपनियों के रूचि दिखाने और अन्वेषण का काम शुरू करने से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पांडे ने बताया कि, ‘मंदी का तोड़ आर्थिक गतिविधियों में जान फूंकना ही है। मंदी का यह दौर हमेशा नहीं चलता रहेगा। हमें उम्मीद है कि निवेशक लंबे वक्त को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाएंगे।’
इस बारे में विदेशी कंपनियों की रुचि जगाने के लिए सरकार ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अमेरिका में रोड शोज का आयोजन कर रही है।

Advertisement
First Published - April 9, 2009 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement