facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

ट्रकवालों को लॉलीपॉप!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

आठ दिनों से जाम ट्रकों के पहिये आखिरकार ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और सरकार की आपसी बात-चीत के बात फिर चल पड़े है।


जानकारों का कहना है कि सरकार ने ट्रक चालकों को साझा कार्यकारी समूह बनाने का आश्वासन दिया है, ताकि ट्रक चालकों की हड़ताल को समाप्त किया जा सके। सरकार ने ट्रक चालकों की मांग के चलते एक समिति भी गठित की है।

इस समिति का कार्य ट्रकों के राष्ट्रीय परमिट के मुद्दे के साथ मोटर गाड़ियों पर लगने वाले करों की अनियमितताओं को दूर करना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव ब्रह्म दत्त को इस समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया है।

ट्रक चालकों ने हड़ताल के तहत गुड्स कैरिज एक्ट 2007 और सेवा कर में सुधार की मांग की थी। सरकार ने इस मुद्दे पर ट्रक चालकों की मांगों को ध्यान में रखने की आश्वासन भी दिया है।

विभिन्न औद्योगिक समूहों के अनुसार पहले भी ट्रक चालकों द्वारा हड़ताल किये जाने पर इस तरह की समितियों का गठन किया गया है।

लेकिन वे कभी भी किसी उचित निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। भारतीय परिवहन शोध एंव प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एस पी सिंह का कहना है कि सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर काफी कड़ा रुख दिखाया है।

यह साझा ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को समाप्त करने की एक रणनीति है। लेकिन इसके बावजूद एआईएमटीसी के पदाधिकारी सरकार के आश्वासनों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement