facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

महंगाई भी अब आएगी पूरे शबाब में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:42 AM IST

जिस महंगाई के कारण सरकार पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से उसमें और इजाफा हो सकता है।


विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) आधारित महंगाई का आंकड़ा और ऊपर चढ़ सकता है।

महंगाई की दर पहले से ही आठ फीसदी के ऊपर पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद यह दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकती है। ईंधन उत्पादों का डब्लूपीआई में 4.7 फीसदी का हिस्सा है। कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के ठीक बाद पेट्रोलियम सचिव एम एस श्रीनिवासन ने कहा कि इस फैसले से महंगाई की दर में 0.5 से 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

17 मई को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 8.1 फीसदी पर पहुंच गई थी। एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष (कारोबार एवं आर्थिक शोध) सौगत भट्टाचार्य का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों के दौरान मुद्रास्फीति की दर 8.5 से 9 फीसदी के करीब पहुंचने की आशंका है।

Advertisement
First Published - June 5, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement