facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

महंगाई से डगमगा रहा बुनियादी ढांचा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:06 AM IST

बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई की ओर से उठाए गए कदम, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और तैयार वस्तुओं की मांग में कमी का असर औद्योगिक विकास पर भी पड़ रहा है।


यही वजह है कि छह प्रमुख उद्योगों- बिजली, सीमेंट, कोयला, इस्पात, कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की विकास दर मई में घटकर 3.5 फीसदी पर आ गई। पिछले साल की समान अवधि में यह दर 7.8 फीसदी थी।

औद्योगिक उत्पादन में 26.7 फीसदी का योगदान देने वाले इन क्षेत्रों की विकास दर चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) में घटकर 3.5 फीसदी पर आ गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.9 फीसदी थी। जानकारों का मानना है कि ढांचागत क्षेत्र की विकास दर में कमी आने से औद्योगिक उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 10.17 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले बिजली उत्पादन क्षेत्र की विकास दर इस साल मई में घटकर 2 फीसदी रह गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.3 फीसदी थी। हालांकि इस दौरान कोयला (8.3 फीसदी), इस्पात (5.2 फीसदी)और सीमेंट (3.8) ने बुनियादी ढांचा को कुछ सहारा दिया। कच्चे तेल का उत्पादन मई, 2008 में 3.2 फीसदी बढ़ा।

Advertisement
First Published - July 10, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement