facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

महंगाई भी थोड़ी भड़की

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:03 AM IST

कच्चे तेल की आग भले ही दूर कहीं लगी हो मगर इसकी लपटें महंगाई की शक्ल में भारत में लगातार तेज होती जा रही हैं।


14 जून को समाप्त सप्ताह में महंगाई दर एक बार फिर 0.37 फीसदी बढ़कर 11.42 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले हफ्ते में यह 11.05 फीसदी थी। इस उछाल के बाद महंगाई का आंकड़ा 6 मई, 1995 के 11.11 फीसदी को भी पार कर गया।

जानकारों का कहना है कि अगर कीमतों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा तो यह मार्च 1995 में दर्ज 16.9 फीसदी के करीब भी पहुंच सकती है। 14 जून को समाप्त सप्ताह में महंगाई की आग को खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने हवा दी। समीक्षाधाीन अवधि में दूध, चाय, खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य वस्तुएं और साबुन एवं डिटरजेंट की कीमतों में उछाल आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में चाय, दूध, मछली और मक्के की कीमत में बढ़ोतरी हुई, जबकि फल, सब्जी और मसूर की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। ल्यूब्रिकेंट की कीमत जहां 19 फीसदी बढ़ गई, वहीं सूरजमुखी तेल की कीमतों में भी 4 फीसदी का उछाल आया है। आयातित खाद्य तेल, नमक और सरसों तेल की कीमतों में भी एक-एक फीसदी का उछाल आया।

Advertisement
First Published - June 28, 2008 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement