facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

प्रमुख कारोबारी साझेदारों से भारत को व्यापार घाटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:34 AM IST

सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने व आयातित सामान पर भारी कटौती करने की योजना बनाई है। वहीं आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि करीब सभी प्रमुख कारोबारी साझेदार देशों से भारत का आयात, उसके निर्यात की तुलना में ज्यादा है।
वाणिज्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 के दौरान शीर्ष 10 कारोबारी साझेदार देशों के साथ 9 देशों से भारत को व्यापार घाटा हुआ। इस दौरान कुल आयात 113 अरब डॉलर रहा, जो इन देशों को होने वाले निर्यात की तुलना में ज्यादा है। इसके पहले के साल में 118 अरब डॉलर का आयात हुआ था, उसकी तुलना में आयात घटा है, वहीं 5 देशों के साथ घाटा बढ़ा है। भारत का अमेरिका के साथ कारोबार में 17 अरब डॉलर का संतोषजनक कारोबारी अधिशेष है, जो उसका सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वहीं अन्य देशों के साथ व्यापार घाटा बढ़ा है। 2019-20 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात  हाल की प्रविष्टि है, जिसका भारत से निर्यात घटा है। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के मुताबिक घोटाले की वजहों से हीरे के कारोबार के मानक सख्त किए जाने, भारत के परिधान निर्यात की हिस्सेदारी घटने और रिफाइंड पेट्रोलियम के निर्यात में कमी आने की वजह से ऐसा हुआ है।
चीन को लेकर रणनीति
चीन के विशेष प्रशासित क्षेत्र हॉन्गकॉन्ग से आयात भी बढ़ा है, जिसकी वजह से चीन के निर्यातकों के उत्पाद के निर्यात के मूल क्षेत्र के नियमों को लेकर सीमाशुल्क अधिकारियों की जांच बढ़ी है। सरकार गैर शुल्क  व्यवधानों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे विदेश से खासकर चीन से आने वाली वस्तुओं का मुक्त प्रवाह सीमित किया जा सके।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार 371 वस्तुओं के आयात पर प्रावधान सख्त करने जा रही है, जिनमें खिलौनों से लेकर प्लास्टिक के सामान और खेल के सामान से लेकर फर्नीचर तक शामिल हैं। इनका कुल 127 अरब डॉलर का आयात होता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इसमें से बड़े हिस्से का आयात चीन से होता है और हम इनके आयात का विकल्प तलाशेंगे।’  चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाओं, परिधान व उपभोक्ता वस्तुओं का आयात भी सूची में है।
लेकिन भारत सीधे शुल्क बढ़ाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि मंत्रालय का मानना है कि चीन से आयातित सामानों पर शुल्क बढ़ाने से भारत में विनिर्माण पर असर पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - August 10, 2020 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement