facebookmetapixel
India-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान

भारत का सेवा निर्यात 322 अरब डॉलर तक पहुंचा, वाणिज्यिक निर्यात भी बढ़ा

Last Updated- May 02, 2023 | 11:27 PM IST
IT Sector Q1 Results
BS

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत का सेवा निर्यात वित्त वर्ष 23 में 26.6 प्रतिशत बढ़कर 322 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वाणिज्यिक निर्यात और सेवा निर्यात के बीच अंतर घट गया है। वाणिज्यिक निर्यात इस दौरान महज 6 प्रतिशत बढ़कर 447 अरब डॉलर पर पहुंचा है।

वहीं दूसरी तरफ सेवाओं का आयात 22.2 प्रतिशत बढ़कर 179.7 अरब डॉलर पहुंचा है। इसके कारण 142.5 अरब डॉलर का सेवा कारोबार अधिशेष है। इस वित्त वर्ष के दौरान वाणिज्यिक व्यापार का घाटा 267 अरब डॉलर रहा है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 23 में देश का कुल मिलाकर व्यापार घाटा 124.5 अरब डॉलर रहा है।

भारत के सेवा के निर्यात में सूचना तकनीक (आईटी) से लेकर डॉक्टरों और नर्सों द्वारा विदेश में दी जा रही सेवाएं शामिल हैं। रिजर्व बैंक सेवाओं के निर्यात के मासिक आंकड़े जारी नहीं करता और इसका वर्गीकरण हर तिमाही में आता है, जिसमें परिवहन, यात्रा, निर्माण, बीमा और पेंशन, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाएं, व्यक्तिगत, सांस्कृतिक और रिक्रिएशनल सेवाएं व अन्य व्यापारिक सेवाएं शामिल होती हैं।

Also Read: लिथियम भंडार की नीलामी के लिए तैयार जम्मू-कश्मीर, ऊर्जा क्षेत्र में दबदबे को तैयार भारत

भारत के सेवा निर्यात में सॉफ्टवेयर निर्यात अहम है, वहीं हाल में अन्य कारोबारी सेवाओं के तहत आने वाली सेवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ा है और कुल सेवा निर्यात में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर वित्त वर्ष 23 के पहले 9 महीने में 24 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले 19 प्रतिशत थी।

First Published - May 2, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट